Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

आउट होना मेरी नाराजगी का सबब बना : श्रेयस अय्यर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shreyas Iyer, Ind Vs WI, 2nd ODI, ODI Series
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पोर्ट ऑफ स्पेन , 25 Jul 2022

Last updated on: Jul 25, 2022, 00:00 IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम एक समय पर 17.2 ओवर पर अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। तभी क्रीज पर आए संजू सैमसन और पहले से मौजूद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने क्रमश: 54 और 63 रन की पारी खेली और टीम को खराब स्थिति से बाहर निकाला। 

इस दौरान चौथे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई। अय्यर ने मैच समाप्त होने के बाद कहा, "मैंने जिस तरह से पारी खेली उससे मैं खुश था, लेकिन जिस तरह से मैं आउट हुआ वह मेरे लिए नाराजगी का सबब बना। 

मुझे लगा कि मैं आसानी से टीम को जीत दिला सकता हूं। मैं और रन बनाने में सक्षम था, लेकिन आउट होने की वजह से नहीं बना सका।"हालांकि दोनों के आउट होने के बाद भारत की पारी एक बार फिर डगमगाती हुई दिख रही थी। 

तभी अक्षर पटेल के नाबाद 64 रनों ने भारत को एक और मजबूत स्कोर के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 2 विकेट से टीम को जीतने में मदद मिली। टीम ने इस जीत के साथ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। 

उन्होंने आगे कहा, "टीम में नंबर तीन सर्वश्रेष्ठ पदों में से एक है क्योंकि अगर सलामी बल्लेबाजों में से कोई भी आउट हो जाता है तो आप टीम के स्कोर को संभाल सके। अगर सलामी बल्लेबाजों के पास अच्छी साझेदारी है, तो आपको उस गति को आगे बढ़ाने और रन रेट को बनाए रखने में मदद करनी होती है।

"सैमसन के साथ निभाई गई साझेदारी को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा, "हमने लगातार दो विकेट गंवाए। टीम एक समय पर 17.2 ओवर में अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। वहां से हमने पारी को संभाला और स्कोर की गति पकड़ी। उसके बाद संजू आए, तब तक मैं 20 गेंदों पर 15 रन पर था।

"मुझे पता था कि मैं आगे क्या करने जा रहा हूं और तभी संजू ने कुछ गेंदों का सामना किया। स्पिनर के खिलाफ संजू ने दो छक्के जड़े और मैच का रुख बदल गया। अय्यर इस बात से खुश थे कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाज कोच विक्रम राठौर के साथ नेट सत्र में उनकी कड़ी मेहनत सामने नजर आ रही है। 

सीरीज में एक के बाद एक अर्धशतक के रूप में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को निखारा है। उन्होंने आगे कहा, "मैं मुख्य कोच और बल्लेबाज कोच के साथ कई सालों से जुड़ा हुआ हूं। हम लोग हमेशा बल्लेबाजी की सुधार को लेकर बातचीत करते हैं। 

साथ ही टीम के बारे में भी बातचीत करते हैं।"उन्होंने आगे कहा, "तब हम परिणामों पर नहीं आते मगर एक दूसरे की सोच से बहुत कुछ सीखते हैं। हम लोगों में अच्छी वार्ता है। दोनों कोच खिलाड़ियों का काफी सहयोग करते हैं। 

वे कभी भी हम लोगों पर दबाव नहीं डालते हैं।"साथ ही अय्यर ने अक्षर पटेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की प्रशंसा की और कहा कि दूसरे मैच के हीरो पटेल हैं, उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी को संभाला वह वाकई काबिले तारीफ है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shreyas Iyer , Ind Vs WI , 2nd ODI , ODI Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD