Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नवाज-जरदारी के गठजोड़ ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को कर दिया बर्बाद : इमरान खान

Imran Khan, Islamabad, Former Prime Minister Of Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 25 Jul 2022

Last updated on: Jul 25, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच गठजोड़ ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष ने इस्लामाबाद में पार्टी नेताओं की एक बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। 

यह कहते हुए कि अर्थव्यवस्था के पतन से अपूरणीय क्षति हो रही है, उन्होंने दोहराया कि राजनीतिक उथल-पुथल से बाहर निकलने का एकमात्र तरीका देश में तत्काल और पारदर्शी आम चुनाव है। दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री पद से हटाए गए खान ने कहा कि वर्तमान सरकार देश की स्थिति के बारे में चिंतित न होकर सत्ता में बने रहने को लेकर चिंतित है।

उन्होंने कहा, "पंजाब (उपचुनाव) में जो हुआ वह सभी ने देखा। राष्ट्र उनकी साजिशों को विफल कर देगा।"सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान सिंध में भविष्य की राजनीतिक रणनीति और स्थानीय निकाय चुनावों को स्थगित करने पर भी चर्चा हुई, जिसमें शाह महमूद कुरैशी, असद उमर, फवाद चौधरी और शिरीन मजारी ने भाग लिया। 

चौधरी ने कहा कि राज्य के संस्थान अपने नेतृत्व की गलतियों के कारण भंवर में फंस गए हैं और अगर वे अपनी सीमा के भीतर रहते तो, कुछ भी नकारात्मक नहीं होता।

 

Tags: Imran Khan , Islamabad , Former Prime Minister Of Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD