Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारम्भ

लोक संस्कृति को बढ़ावा देने पर दिया बल

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Chamba, Minjar Mela in Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 24 Jul 2022

Last updated on: Jul 24, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का गौरवमयी इतिहास तथा समृद्ध लोक परम्पराएं राज्य की प्रगति तथा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।राज्यपाल आज जिला चम्बा के ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। बतौर राज्यपाल श्री आर्लेकर का चम्बा जिला का यह पहला दौरा था।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक मिंजर मेले की अपनी अलग पहचान है। समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण तथा प्रोत्साहन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने मेले के सफल आयोजन में आधुनिकता को उचित रूप से शामिल किए जाने पर बल दिया। 

उन्होंने कहा कि चम्बा की अपनी समृद्ध लोक संस्कृति है तथा इसे सदियों से लोगों द्वारा संरक्षित रखा गया है। उन्होंने लोगों से इसी प्रकार स्थानीय पारम्परिक लोक संस्कृति तथा सामाजिक सौहार्द को संरक्षित रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधुनिकता के प्रभावों के बावजूद अपनी पारम्परिक संस्कृति को संजोए रखा है तथा यह एक बड़ी उपलब्धि है, जिसका श्रेय पूरे प्रदेश में मनाए जाने वाले विभिन्न मेलों तथा उत्सवों को जाता है।

श्री आर्लेकर ने जिला चम्बा के प्रसिद्ध चम्बा रूमाल तथा चम्बा चप्पल का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि चम्बा जिला चम्बा चप्पल तथा चम्बा रूमाल की जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई टैग) के कारण प्रसिद्ध हो रहा है।इससे पूर्व, राज्यपाल ने ध्वज फहरा कर अधिकारिक तौर से मिंजर मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने चम्बा के पारम्परिक कुजड़ी मल्हार गीत का गायन भी किया।

उन्होंने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड तथा निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी किया तथा इनमें अपनी गहरी रूचि दिखाई।इस अवसर पर राज्यपाल ने मिंजर मेला खेल प्रतिस्पर्धाओं के शुभारंभ की अधिकारिक घोषणा भी की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मिंजर मेला खेल समिति की ओर से राज्यपाल को सम्मानित किया।

नगर परिषद चम्बा की अध्यक्षा नीलम नैयर ने राज्यपाल को मिंजर भेंट की।इस अवसर पर उपायुक्त चम्बा व मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डी.सी.राणा ने समिति की ओर से राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि आठ दिन चलने वाले इस मेले के दौरान चम्बा जिला और राज्य के अन्य जिलों के कलाकारों को उनकी प्रस्तुति के लिए मंच प्रदान किया जाएगा।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज, विधायक पवन नैयर, जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, नगर परिषद के पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Chamba , Minjar Mela in Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD