Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

कांग्रेस पर भड़की ईरानी: बोली-मेरी बेटी कॉलेज जाती है, Bar नहीं चलाती..सबको कोर्ट में देख लूंगी

Congress प्रवक्ता Pawan Khera ने Smriti Irani की बेटी Joyce Irani पर शराब का फर्जी लाइसेंस बनाने के आरोप लगाए थे

Smriti Irani Reply, Smriti Irani Reply To Congress, Smriti Irani Joyce Irani, Joyce Irani Latest News, Smriti Irani Targets Congress
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2022

Last updated on: Jul 23, 2022, 00:00 IST

बेटी के नाम पर बढ़ते विवाद को लेकर Smriti Irani ने अब कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोप पर जबाव देते हुए ईरानी ने कहा कि मेरी बेटी कॉलेज में पढ़ाई करती है और वह कोई बार नहीं चलती है। आपको बता दें कि इससे पहले पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी की बेटी बार चलाती हैं।

इस बात को लेकर अब Smriti Irani गुस्से में है। खबर है कि आज शाम तक जयराम रमेश और पवन खेड़ा को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। इसके अलावा ईरानी कांग्रेस महिला अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के खिलाफ भी कानूनी नोटिस भेजेगी।

Smriti Irani ने कहा कि 2 अधेड़ उम्र के पुरुषों ने एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है। उस लड़की का दोष यह है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से Rahul Gandhi के खिलाफ चुनाव लड़ा और राहुल गांधी को एक बार हराया भी।

ईरानी ने कहा कि आज अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रवक्ता ने हंसते हुए जिस लड़की पर आक्रमण किया, वो राजनीति में नहीं है और एक साधारण कॉलेज स्टूडेंट के रूप में अपना जीवन बिता रही है। पवन खेड़ा ने ये कहा कि मेरी बेटी को कारण बताओ नोटिस दिया गया और अपने हाथ में 2 कागज दिखाए। मैं आज पूछना चाहती हूं कि इन कागजों में मेरी बेटी का नाम कहां है? मैं अब सबको कोर्ट में देखूंगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मृति ईरानी की बेटी Joyce Irani को उनके गोवा  के एक रेस्तरां के लिए मृत व्यक्ति के नाम पर शराब का लाइसेंस लेने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। खबर है कि उन्होंने अपने कैफे सिली सोल्स कैफे एंड बार के लिए शराब का लाइसेंस ऐसे शख्स के नाम पर मांगा था, जिसकी एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। उस व्यक्ति का नाम एंथनी डिगामा है।

द वायर की रिपोटे के मुताबिक गोवा में Smriti Irani की बेटी जोइश ईरानी द्वारा चलाए जा रहे रेस्टोरेंट में शराब के लिए लाइसेंस फर्जी आधार पर लिया गया था। इसके लिए गोवा के एक्साइज कमिश्नर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्मृति की बेटी पर आरोप है कि उन्होंने जिस व्यक्ति के नाम पर शराब का लाइसेंस बनवाया था, उसकी मौत 2021 में ही हो गई थी। वहीं अब स्मृति ईरानी ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

 

Tags: Smriti Irani Reply , Smriti Irani Reply To Congress , Smriti Irani Joyce Irani , Joyce Irani Latest News , Smriti Irani Targets Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD