Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश से संचालित अंतर-राज्यीय ड्रग कार्टेल का किया पर्दाफाश; मुख्य आपूर्तिकर्ता को 7 लाख से अधिक फार्मा ओपिओइड और टीके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नशीले पदार्थों समेत किया गिरफ्तार

लोमोटिल की 4. 98 लाख गोलियाँ, अल्प्राजोलम की 97,200 गोलियाँ, 75,840 प्रॉक्सीवॉन कैप्सूल, एविल के 21,600 वायल्ज़, ब्यूप्रेनोर्फिन के 16,725 टीके किए बरामद: डी.आई.जी. रोपड़ रेंज

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fatehgarh Sahib Police, Fatehgarh Sahib, Deputy Inspector General of Police, DIG Ropar Range Gurpreet Singh Bhullar, DGP Punjab Gaurav Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 23 Jul 2022

Last updated on: Jul 23, 2022, 00:00 IST

एक बड़ी कार्यवाही दर्ज करते हुए पंजाब पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक ग़ैर-कानूनी स्टोरेज गोदाम में छापेमारी के दौरान फार्मा ओपिओइड की 7 लाख से अधिक गोलियाँ/कैप्सूल/टीके ज़ब्त करके एक अंतर-राज्यीय फार्मास्यूटीकल ड्रग कार्टेेल का पर्दाफाश किया है।  

पुलिस ने मुख्य आपूर्तिकर्ता को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान आशीष विश्कर्मा के रूप में हुई है, जोकि सहारनपुर, यूपी में आई.टी.सी. के नजदीक खालासी लाईन का रहने वाला है। 

दोषी पिछले पाँच सालों से पंजाब के कुछ जिलों जिनमें फतेहगढ़ साहिब, एस.ए.एस. नगर, एस.बी.एस. नगर, रूपनगर, पटियाला और लुधियाना में ग़ैर-कानूनी रूप से नशीली दवाओं की आपूर्ति कर रहा था।  पंजाब पुलिस द्वारा डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के दौरान यह कार्यवाही अमल में लाई गई है।  

इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए रोपड़ रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने 4.98 लाख लोमोटिल गोलियाँ, 97200 गोलियाँ अल्प्राजोलम, 75840 प्रॉक्सीवॉन कैप्सूल, 21600 वायल्ज़ एविल, 16600 इंजेक्शन ब्यूप्रेनोर्फिन, 550 ट्रामाडोल की गोलियाँ बरामद की।  

गौरतलब है कि चमकौर साहिब के रहने वाले दो व्यक्तियों सुखविन्दर सिंह उर्फ काला और हरजसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में पहचाने गए व्यक्तियों से ब्यूप्रेनोर्फिन के 175 टीके और एविल की 175 वायल्ज़ बरामद किए गए थे। 

इसके बाद क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सी.आई.ए.) सरहिन्द की पुलिस टीमों ने उक्त केस की जाँच के हिस्से के तौर पर 14 जुलाई 2022 को इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरबीर सिंह के नेतृत्व अधीन स्थानीय उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदगी में स्टोरेज गोदाम पर छापेमारी की।  फतेहगढ़ साहिब के एस.एस.पी. डॉक्टर रवजोत गरेवाल ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को सभी कानूनी कार्यवाहियाँ पूरी करने के बाद पंजाब लाया गया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी इन्वेस्टिगेशन जसपिन्दर सिंह गिल और डीएसपी बस्सी पठाना अमृतपाल सिंह ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है।  

उन्होंने कहा कि एफ.आई.आर नं. 79 एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 22सी-61-85 के तहत थाना बडाली आला सिंह फतेहगढ़ साहिब में पहले ही दर्ज की गई थी और मामले की अगली जाँच जारी है।  गौरतलब है कि मुलजिम जि़ला फतेहगढ़ पुलिस के अमलोह, सरहिन्द, बडाली आला सिंह और खमाणों थानों को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कम से कम चार व्यावासायिक मामलों में वांछित था।  

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fatehgarh Sahib Police , Fatehgarh Sahib , Deputy Inspector General of Police , DIG Ropar Range Gurpreet Singh Bhullar , DGP Punjab Gaurav Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD