Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर जारी, अब तक 282 लोगों की मौत

Weather, Hadsa World, Hadsa, Pakistan, Islamabad, Heavy Rain, Flood, National Disaster Management Authority, NDMA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 22 Jul 2022

Last updated on: Jul 22, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान में 14 जून से अब तक बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 282 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 211 अन्य घायल हो गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने इसकी जानकारी दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों में से 160 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 

एनडीएमए ने गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि बारिश ने देश भर में 5,500 से अधिक घरों, कई पुलों और दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। एनडीएमए के अनुसार, देश के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत से अधिकतर नुकसान और हताहतों की सूचना मिली है। यहां 88 लोगों की मौत हुई और 62 अन्य घायल हो गए। 

दक्षिणी सिंध प्रांत में 67 लोगों की मौत हो गई। एनडीएमए ने कहा कि पूर्वी पंजाब प्रांत में कुल 57 लोग, उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 56 और देश के अन्य हिस्सों में 14 लोग मारे गए। एनडीएमए ने कहा कि बचाव और राहत गतिविधियां जारी हैं। एजेंसी देश भर में बारिश और बाढ़ पीड़ितों को भोजन पैक, तंबू, रसोई सेट, मच्छरदानी, स्वच्छता किट, कंबल और तिरपाल उपलब्ध करा रही है। 

इस बीच, पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि मॉनसून इस सप्ताह के दौरान सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि भारी बारिश से देश भर के कई शहरों में बाढ़ और जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है और पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है।

 

Tags: Weather , Hadsa World , Hadsa , Pakistan , Islamabad , Heavy Rain , Flood , National Disaster Management Authority , NDMA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD