Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नेशनल हेराल्ड मामला : ईडी ने सोनिया से तीन घंटे की पूछताछ

Sonia Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Khas Khabar, Enforcement Directorate, ED, National Herald Case, ED Summon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2022

Last updated on: Jul 21, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड पेपर से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं और तीन घंटे की पूछताछ के बाद एजेंसी के कार्यालय से चली गईं। 

अपराह्न् करीब 12.10 बजे ईडी मुख्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त निदेशक मोनिका शर्मा की टीम ने सोनिया से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। कुछ मिनट बाद राहुल ईडी के मुख्यालय से चले गए, जबकि प्रियंका अपनी मां की दवा के डिब्बे के साथ खड़ी रहीं। 

प्रियंका ने अपनी मां के साथ ईडी मुख्यालय में मौजूद रहने को कहा था। ईडी ने सोनिया की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रियंका को अलग कमरे में रहने की इजाजत दी। केंद्रीय एजेंसी ने कांग्रेस प्रमुख को कई हफ्ते पहले तलब किया था, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने आगे का समय मांगा था। ईडी के सूत्रों ने दावा किया कि उनसे वही सवाल पूछे गए, जो राहुल से पांच दिन की पूछताछ के दौरान पूछे गए थे।

 

Tags: Sonia Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Khas Khabar , Enforcement Directorate , ED , National Herald Case , ED Summon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD