Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

सुलह विकास की दृष्टि बना राज्य का मॉडल विस क्षेत्र : विपिन सिंह परमार

धीरा में अग्निशमन केन्द्र का किया शुभारंभ, पेयजल कगैहन -ठम्बू पेयजल योजना का लोकार्पण

Vipin Singh Parmar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Vidhan Sabha Speaker, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 20 Jul 2022

Last updated on: Jul 20, 2022, 00:00 IST

विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुलह विस क्षेत्र विकास की दृष्टि की मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ है। सरकार ने लोगों के विश्वास को आधार बनाकर प्रदेश में संवेदनशीलता से विकास को आगे बढ़ाया है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह  परमार  ने  बुधबार को सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत धीरा में अग्निशमन केंद्र का का लोकार्पण करने के साथ साथ अग्निशमन सेवा के दो  वाहनो को हरी झण्डी देकर रवाना भी किया।

इसके उपरांत  उन्होंने पालमपुर से दिल्ली वाया भबारना ,सिहौल, बोदा, मरहूं , पुड़वा , पंनहार वच्छबाई , भिल्ला -टम्बर, भगोलू घट्टा -पिहड़ी , गलौटी , नाहलिया, झरूडी, मझींन , नादौन , चंडीगढ़  दिल्ली   बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुंभारम्भ किया।  उन्होंने कहाँ की सुलह विधानसभा क्षेत्र का कोई भी ऐसा गांव नही जो बस सुविधा से वंचित हो। परमार ने कहा कि दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। 

उन्होंने बताया कि सरकार ने पहली जुलाई से सरकारी बसों में महिलाओं के किराये को आधा किया है और प्रदेश में न्यूनतम किराये 7 रुपये से कम कर 5 रुपये किया गया है। उन्होंने पुढवा - बलोटा मे  पेयजल  कगैहन -ठम्बू पेयजल योजना के तहत  8  लाख से निर्मित पचास हजार लीटर टैंक का लोकार्पण किया। जिससे लगभग गांव बलोटा के 1620 लोगो की आबादी को फायदा होगा। और साथ मे गांव पुढबा के लिए 12 लाख की लागत से एक लाख लीटर टैंक का शिलान्यास भी किया । 

इससे 2260 लोगो की आबादी को फायदा होगा। 60 लाभार्थियों को  7 लाख राहत राशि वितरित’ विधान सभा अध्यक्ष ने धीरा  में  मुख्यमंत्री राहत कोष और  ऐच्छिक निधि से  60  लाभार्थियों को लगभग 7 लाख से अधिक राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने 06 महिला मंडलो का े11000-11000 रुपए देने की घोषणा की ।  उन्होंने उप अग्निशमन केन्द्र धीरा के लिए 05 लाख देने की स्वीकृति भी प्रदान की। 

कार्यक्रम में मण्डल के अध्यक्ष देश  राज शर्मा ,धीरा पंचायत प्रधान कबिता धरबाल , प्रधान  नोरा विकास धीमान , उपप्रधान धीरा कमलेश कुमारी , उप प्रधान कुहाना राकेश मेहता ,  प्रदेश व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष मदन ठाकुर , मंच संयोजक ग्राम केन्द्र प्रभारी ओंकार सिंह बालिया, ग्राम पंचायत प्रधान पुढवा पवन राणा, उप प्रधान पवन राणा, ग्राम केन्द्र अध्यक्ष प्रीतम राणा,  भूतपूर्व बीडीसी चेयरमैन सुनील मेहता , ग्राम केन्द्र अध्यक्ष कैप्टन देवेन्द्र चौहान,  बूथ अध्यक्ष दलीप घरवाल , कैप्टन अशोक घरवाल , संजीव धरबाल ,  कमांडेंट होमगार्ड मदन लाल , एसडीएम धीरा डॉ आशीष शर्मा, तहसीलदार  जगदीश चन्द,  डीडीए एम एचआरटीसी पंकज चड्डा , अधिशासी अभियंता जल सक्ति विभाग  अनिल पूरी ,लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD