Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बंगाल : हावड़ा में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत, 20 की हालत गंभीर

Crime News, Crime News India, Kolkata, Bengal, consuming spurious liquor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 20 Jul 2022

Last updated on: Jul 20, 2022, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के घुसुरी में बुधवार की सुबह जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 अन्य लोगों को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात कई लोगों ने एक साथ मिलकर शराब का सेवन किया था, जिसके बाद एक के बाद एक लोगों की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। 

बुधवार सुबह तक कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद बुधवार सुबह से ही घुसूरी इलाके में तनाव का माहौल है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि मलीपंचघोरा पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अवैध आहता है, जो रेलवे ट्रैक से सटा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने के कर्मचारी इस अवैध आहता को समर्थन देते हैं। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। 

गुस्साएं स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया और इलाके में एक स्थानीय शराब की दुकान में तोड़फोड़ की। जानकारी के मुताबिक, प्रताप कर्माकर नाम का शख्स अवैध आहता चलाता है। छह लोगों की मौत की खबर के बाद से वह फरार है। 

घुसुरी में कई छोटे कारखाने और फाउंड्री यूनिट हैं, जो स्थानीय लोगों को रोजगार देती हैं। कर्मकार के स्वामित्व वाले अवैध आहता के ग्राहक मुख्य रूप से इन छोटी कारखानों और फाउंड्री यूनिट के मजदूर है। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। 

उन्होंने कहा, "अगर पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था।"

 

Tags: Crime News , Crime News India , Kolkata , Bengal , consuming spurious liquor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD