चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर 22 सी के होटल डायमंड प्लाजा में आज सुबह साढ़े 5 बजे एक गोली चली जिसके बाद हड़कंप मच गया. हादसे में पंजाब पुलिस का जवान घायल हुआ है। गोली पुलिसकर्मी के पेट के आर-पार होते हुए शीशे को भेदते हुए निकल गई। होटल में 40 से अधिक गेस्ट मौजूद थे।

घायल पुलिसकर्मी को पीजीआई किया रेफर
होटल में पंजाब पुलिस के दो जवान देर रात लगभग 1 बजे पहुंचे थे। सुबह एक कर्मी बाथरूम गया था। वहीं वह यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि गोली गलती से चली, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है। घायल पुलिसकर्मी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। पंजाब पुलिस की एक दूसरा कर्मी कार्बाइन लेकर कमरे में सो रहा था। घटना की जानकारी पाकर मौके पर एसएसपी भी पहुंचे।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जुटाए सबूत
वहीं एरिया डीएसपी गुरमुख सिंह समेत सेक्टर-17 थाना एसएचओ और सेक्टर-22 चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं सेक्टर 36 से सेंट्रल फोरेंसिक टीम भी पहुंची। जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी से खुद ही गोली चली है। दोनों जवान किसी व्यक्ति के गनमैन बताए जा रहे हैं।
ALSO READ : हरियाणा के DSP के बाद अब रांची में वाहनों की चेकिंग के दौरान महिला SI को कुचला, मौके पर हुई मौत
होटल कर्मी ने बताया की पहले लगा की पत्थर बजा है
होटल कर्मी राम दास ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े 5 बजे शीशा गिरने की आवाज आई। उन्हें लगा जैसे किसी ने पत्थर मारा है। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया। बाद में पता चला कि गोली चली है। जिस कमरे का शीशा टूटा, उसका दरवाजा खटखटाया गया, मगर गेस्ट ने नहीं खोला। फिर अंदर से चिल्लाने की आवाज आई।

होटल कर्मियों ने धक्का लगाकर दरवाजा खोला तो अंदर पुलिस का जवान खून से भरा पढ़ा हुआ था. होटल के कमरे को अंकित नाम के पुलिसकर्मी ने बुक करवाया था. उसके साथ एक और पुलिस जवान था। वह पंजाब के गुरदासपुर से आए थे। होटल कर्मी के मुताबिक, उनके पास गन थी और गनमैन लग रहे थे। एक गेस्ट पुलिस वर्दी में था और दूसरा आधी वर्दी में था।