Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

राष्ट्रमंडल गेम्स में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगी चमारी अथापथु

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Chamari Athapaththu, Sri Lanka Womens Cricket Team, Commonwealth Games, CWG, Commonwealth Games 2022, CWG 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 19 Jul 2022

Last updated on: Jul 19, 2022, 00:00 IST

29 जुलाई से बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल गेम्स के लिए श्रीलंका ने 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की है। इस टीम की कप्तानी स्टार बल्लेबाज चमारी अथापथु करेंगी। श्रीलंका ने मंगलवार को अपनी टीम की घोषणा के साथ ही इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अंतिम रूप दे दिया है। 

आईसीसी के अनुसार, पिछले महीने भारत से घर में 2-1 टी20 श्रृंखला हारने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत के खिलाफ अपनी पहली सीरीज के दौरान प्रभावित करने के बाद युवा सलामी बल्लेबाज विशमी गुणरत्ने के बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर अथापथु के साथ होने की उम्मीद है, जबकि युवा ऑलराउंडर कविशा दिलहारी को भी शामिल किया गया है। 

बाएं हाथ की स्पिनर इनोका रणवीरा श्रीलंका की गेंदबाजी इकाई की कमान संभालेंगी, साथ ही अनुभवी ऑफ स्पिनर ओशादी रणसिंघे को भी समर्थन देने के लिए टीम में जोड़ा गया है। श्रीलंका को 10 दिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप बी में प्रवेश दिया गया है, जिसका पहला मैच 30 जुलाई को एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ होगा। 

श्रीलंका राष्ट्रमंडल गेम्स की टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, मालशा शेहानी, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अमा कंचना, अचिनी कुलसुरिया, इनोका रणवीरा, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, रश्मी डी सिलवा, ओशादी रणसिंघे और अनुष्का संजीवनी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Chamari Athapaththu , Sri Lanka Womens Cricket Team , Commonwealth Games , CWG , Commonwealth Games 2022 , CWG 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD