Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली: कार पाकिर्ंग को लेकर हुए झगड़े में युवक की हत्या

Crime News, Crime News India, News Delhi, Car Parking
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2022

Last updated on: Jul 19, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कार पाकिर्ंग को लेकर हुए झगड़े में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो पेशे से बाउंसर था। 

घटना दक्षिणी दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के आसपास इलाके में हुई। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बनिता मैरी जयकर ने कहा कि शनिवार (16 जुलाई) को सुबह 2.53 बजे साकेत पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें कहा गया कि एक घायल व्यक्ति साकेत मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास पड़ा है। 

डीसीपी ने कहा, पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि घायल को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के दोस्त राहुल यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों आशु यादव, अमित जैन और रोहित (मृतक) के साथ एक कार में था और जब रोहित मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 2 के पास कार पार्क करने लगा तो वह उससे झगड़ने लगे। 

मारपीट के दौरान युवकों ने रोहित पर ईंटों और पत्थरों से वार कर दिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया और घटना की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एक संदिग्ध की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया। 

आरोपी का नाम 22 वर्षीय प्रियांशु बताया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी प्रियांशु ने खुलासा किया कि वह साकेत मेट्रो स्टेशन के पास जहां गाड़ी खड़ी करना चाहते थे, वहां उन्होंने अपनी कार पार्क कर दी थी। 

इसको लेकर झगड़ा हुआ और फिर पत्थर और ईटों से हमला कर दिया। अधिकारी ने आगे कहा कि शेष आरोपी अभी भी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों को तैनात किया गया है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , News Delhi , Car Parking

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD