Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सोनिया गांधी को ED ने बुलाया: कांग्रेस बोली- सोनिया गांधी हमारी मां.. मां का अपमान नहीं सहेंगे

21 July को Sonia Gandhi से पूछताछ करेगी ED. Congress विरोध के लिए तैयार

Sonia Gandhi ED Summon, Sonia Gandhi ED Summon News, ED Summon News, National Herald Case Summon, Sonia Gandhi Summoned By ED
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटना , 16 Jul 2022

Last updated on: Jul 16, 2022, 00:00 IST

ED सोनिया गांधी से 21 जुलाई को पूछाताछ करेगी। वहीं ED ने Sonia Gandhi को 21 की सुबह ED दफ्तर में पेश होने के लिए समन भेजा था। वहीं जैसे जैसे तारीफ पास आ रही है कांग्रेस कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास ने कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदाकत आश्रम में कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की मां है और हमारी मां को कोई प्रताड़ित करे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

इसका कड़ा प्रतिरोध 21 और 22 जुलाई को किया जाएगा। बिहार के एक दर्जन जिलों की सूची बनाई गई जहां से बड़ी संख्या में 21 जुलाई को कार्यकर्ता विरोध के लिए पटना आएंगे। 22 जुलाई को हर जिले में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा। कांग्रेस के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भीड़ ठीक से नहीं जुट पाती इसलिए इस बार कांग्रेस ने बड़ी तैयारी के लिए सदाकत आश्रम में शनिवार को मीटिंग बुलायी।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी भक्त चरम दास ने कहा कि Sonia Gandhi को पूछताछ के लिए बुलाना सिर्फ कांग्रेस का नहीं है बल्कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का अपमान है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद तक को छोड़ दिया था। वे कांग्रेस की मां की तरह हैं और बीमार चल रही हैं लेकिन भाजपा में जरा भी मानवता नहीं है। भाजपा नारी का अपमान कर रही है। 

ED Sonia Gandhi से उनके घर में जाकर पूछताछ कर सकती थी। जिस परिवार ने अपना सब कुछ देश के लिए बलिदान कर दिया उसे डराया जा रहा है। 21 तारीख को हम उसका जवाब देंगे। 22 तारीख को हर जिला में कम से कम 500 से ज्यादा लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्या अटल बिहार वाजपेयी आज प्रधानंत्री होते तो सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ईडी बुलाती? लेकिन मोदी सरकार मानवता भूल गई है। देश में हम ऐसा नहीं होने देंगे।

 

Tags: Sonia Gandhi ED Summon , Sonia Gandhi ED Summon News , ED Summon News , National Herald Case Summon , Sonia Gandhi Summoned By ED

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD