Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

एनआईआरएफ रैंकिंग-2022 में सभी भारतीय विश्वविद्यालयों में टॉप 30 में शुमार हुई चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं

शानदार उपलब्धिः यूनिवर्सिटी लेवल पर पंजाब और ट्राईसिटी के प्राइवेट विश्वविद्यालयों में अग्रणी

Chandigarh University, Gharuan, Chandigarh University Gharuan, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, CGC Gharuan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घड़ूआं , 16 Jul 2022

Last updated on: Jul 16, 2022, 00:00 IST

अपने अप-टू-डेड अकेडेमिक मॉडल के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर एनआईआरएफ रैंकिंग-2022 में भारत के टॉप विश्वविद्यालयों में 29वां रैंक हासिल करके अपनी उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत का सबसे युवा विश्वविद्यालय बन गया है, जो भारत के टॉप 30 विश्वविद्यालयों में शामिल हुआ है। ये शब्द प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू ने कहे। 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पंजाब और चंडीगढ़ ट्राइसिटी की एकमात्र यूनिवर्सिटी है, जिसने अपनी स्थापना के 10 साल के भीतर वैश्विक रैंकिंग (क्यूएस वर्ल्ड और क्यूएस एशिया), राष्ट्रीय रैंकिंग-एनआईआरएफ, हृ्न्नष्ट ्न+ और एनबीए में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ दुनियाभर के टॉप विश्वविद्यालयों जगह बनाई है।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सभी विश्वविद्यालयों में दूसरा तथा पंजाब और ट्राईसिटी के प्राइवेट विश्वविद्यालयों में पहला स्थान हासिल किया है।

 यूनिवर्सिटी ने भारत के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 48वां स्थान हासिल किया है, जबकि सभी सार्वजनिक और प्राइवेट संस्थानों में चौथा स्थान तथा पंजाब और ट्राइसिटी के सभी प्राइवेट संस्थानों में पहला स्थान हासिल किया है।एनआईआरएफ रैंकिंग के बारे में बात करते हुए स. संधू ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सभी इंजीनियरिंग संस्थानों में तीसरा स्थान हासिल किया है और पंजाब और ट्राईसिटी के सभी निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में दूसरा स्थान हासिल किया है। 

इसके अलावा पंजाब के सभी प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थानों में पहला स्थान हासिल किया है, वहीं देश के सभी इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 45वां स्थान हासिल किया है॥ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हर साल जारी की जाने वाली रैंकिंग में देश भर के विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर सहित तमाम संस्थान शामिल हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले कल वर्ष 2022 के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग की घोषणा की थी, इस वर्ष देश भर के 7 हजार से अधिक शिक्षण संस्थानों ने रैंकिंग के लिए आवेदन किया था। 

यह रैंकिंग मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शिक्षण, लर्निंग और संसाधन, अनुसंधान और पेशेवर अभ्यास, स्नातक परिणाम, आउटरीच और समावेशिता और धारणा आदि मापदंडों के व्यापक मूल्यांकन के आधार पर जारी की गई है। मैनेजमेंट के क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीयू 53.23 के स्कोर के साथ देश में 45वें स्थान से 40वें स्थान पर पहुंच गया है। इसी तरह फार्मेसी के क्षेत्र में 50.43 अंक के साथ यूनिवर्सिटी ने देश में 37वां स्थान हासिल किया है, जबकि राज्य के प्राइवेट संस्थानों में यह चौथे स्थान पर है। 

आर्किटेक्चर के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को कुल 54.49 अंकों के साथ देश में 19वां रैंक मिला है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग में 51.73 ओवरऑल स्कोर के साथ, टीचिंग लर्निंग एंड रिसोर्सेज में 75.92, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस में 24.84, ग्रेजुएशन आउटकम में 52.44, आउटरीच और इंक्लूजन में 79.48 तथा परसेप्शन में 30.61 स्कोर हासिल किया हैं। 

यूनिवर्सिटी लेवल पर 51.85 के ओवरऑल स्कोर के साथ, टीचिंग-लर्निंग एंड रिसोर्स में यूनिवर्सिटी को 63.04 स्कोर, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस में 22.16, ग्रेजुएशन आउटकम में 69.27, आउटरीच और समावेशिता में 78.62 और परसेप्शन में 45.83 का स्कोर प्राप्त हुआ है। रैंकिंग में, ओवरऑल 50.39 स्कोर के साथ टीचिंग लर्निंग एंड रिसोर्स में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 63.04 स्कोर, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस में 22.16, ग्रेजुएशन आउटकम में 69.27 आउटरीच और समावेशिता में 78.62 और परसेप्शन में 31.19 स्कोर हासिल किया है।

जहां एक ओर रैंकिंग, शैक्षिक संस्थान के मानकों और उसकी गुणवत्ता का प्रमाण है, वहीं दूसरी ओर युवाओं को अपने उच्च अध्ययन के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थानों का चयन करने में मदद करती है। स. संधू ने कहा कि यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने पर जोर दिया है और इसी का परिणाम है कि आज हम हर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक रैंकिंग में इतना अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हुए हैं।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 30 से अधिक उद्योग.प्रायोजित एक्सीलेंस और ट्रेनिंग सेंटर हैं, जो छात्रों को उद्योगजगत की मांग के अनुसार तैयार करने में मदद करते हैं। इस साल अब तक, 900 से अधिक कंपनियों ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं, जो कि पूरे उत्तर भारत में सबसे अधिक है। विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों ने हमारे छात्रों को 9500 से ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं, जिसमें 1.70 करोड़ रुपए का उच्चतम पैकेज है, जो हमारे शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड का प्रमाण है। 

हमने अब तक 1816 पेटेंट दर्ज किए हैं और पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक पेटेंट फाइल करने वाला अग्रणी एकल संस्थान है। यूनिवर्सिटी ने 80 से अधिक देशों में 450 अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ एकेडेमिक टाईअप किया है। उपरोक्त सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में प्रवेश करने वाली सबसे यंगेस्ट यूनिवर्सिटी बनने में सक्षम हुई है और दुनिया भर में टॉप 800 संस्थानों में शुमार है। 

सभी भारतीय विश्वविद्यालयों में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने ओवरऑल 21वां स्थान हासिल किया है, प्राइवेट विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान और पंजाब-चंडीगढ़ क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2022 में प्रवेश करने वाला सबसे युवा विश्वविद्यालय भी है, जिसने 271-280 रैंक बैंड में प्रवेश किया और एशिया के टॉप 1.70त्न विश्वविद्यालयों में शामिल है। 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी नैक ए़+ ग्रेड प्राप्त करने वाला देश का सबसे युवा विश्वविद्यालय भी है, वहीं पूरे देश में एकमात्र प्राइवेट यूनविर्सिटी है, जिसने इंजीनियरिंग और एमबीए कोर्सों के लिए नैक ए+ तथा एनबीए एक्रिडिटिशन हासिल की है। स. संधू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग जो शैक्षणिक संस्थानों की गुणवाा को दर्शाती है, समाज के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ाती है। अंत में स. संधू ने प्रतिबद्धता व्यक्त की कि भविष्य में छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा रचनात्मक रणनीति तैयार की जाएगी।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD