Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दमदार है विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित पहली वर्चुअल प्रोडक्शन में शूट की गई फ़िल्म "जुदा होके भी”

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Vikram Bhatt,  Judaa Hoke Bhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jul 2022

Last updated on: Jul 16, 2022, 00:00 IST

हॉरर के बादशाह कहे जाने वाले फिल्मकार विक्रम भट्ट ने इस सप्ताह रिलीज हुई फ़िल्म जुदा होके भी” के माध्यम से एक प्यारी सी प्रेम कहानी में हॉरर का तड़का देने की सफल कोशिश की है। जुदा होके भी, के सेरा सेरा और विक्रम भट्ट के वर्चुअल वर्ल्ड द्वारा निर्मित, विश्व की पहली ऐसी फिल्म है जिसे पूरी तरह से वर्चुअल प्रोडक्शन में शूट किया गया है। इसे विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है और महेश भट्ट ने लिखा है। फ़िल्म अक्षय ओबेरॉय, ऐंद्रिता रे, मेहरजान मज़्दा के किरदारों के इर्दगिर्द घूमती है।

फ़िल्म की कहानी यह है कि कभी एक सफल गायक रहे अमन खन्ना अपने 6 साल के बेटे की एक दुर्घटना में हुई मौत के बाद अपना जीवन शराब और निराशा में डुबो देते हैं। अमन की पत्नी मीरा को एक बड़े व्यवसायी सिद्धार्थ जयवर्धन की बॉयोग्राफी लिखने का काम मिलता है और वह उत्तराखंड चली जाती है। उसके बाद वहां मीरा के साथ क्या होता है, अमन में कुछ बदलाव आता है या नहीं, इसके लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी।

फ़िल्म में कलाकारों के अभिनय की बात करें तो अमन का रोल अक्षय ओबेरॉय ने बखूबी निभाया है। कई तरह के इमोशंस को उन्होंने प्रभावी ढंग से पर्दे पर उकेरा है। मीरा के रोल मे ऐंद्रिता ने भी अपना असर छोड़ा है। सिद्धार्थ जयवर्धन की भूमिका में मेहरजान मज़्दा ने तो कमाल कर दिया है। नकारात्मक किरदार को उन्होंने बड़ी शिद्दत से निभाया है जो भूमिका याद रह जाती है।

विक्रम भट्ट ने साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म “जुदा होके भी” को कुशलता से डायरेक्ट किया है। सभी कलाकारों से शानदार अभिनय करवा लिया है। फ़िल्म का बैकग्राउंड म्युज़िक भी सब्जेक्ट और सिचुएशन के अनुसार दिया गया है। पुनीत दीक्षित के गाने फ़िल्म का प्लस पॉइंट है। गाने भी कहानी को आगे बढाते हैं और सीन्स व डायलॉग के बीच गाने को इस तरह पिरोया गया है कि देखते हुए दर्शक एक अलग सा अनुभव महसूस करते हैं।

“जुदा होके भी” की सबसे खास बात यह है कि इसे पूरी तरह से वर्चुअल प्रोडक्शन में शूट किया गया है। विजुअल और स्पेशल इफेक्ट्स के साथ नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए इसे फ़िल्माया गया है। हालांकि फिल्म में अस्पताल, ट्रेन, बड़े महल, पहाड़, प्लेटफार्म सहित बहुत तरह की लोकेशन्स दिखाई गई है मगर यह सब वर्चुअल प्रोडक्शन में फ़िल्माया गया है। के सेरा सेरा और विक्रम भट्ट  इस नई तकनीक के लिए बधाई के पात्र हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Vikram Bhatt , Judaa Hoke Bhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD