Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

मेक्सिको नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत

Hadsa World, Hadsa, Maxico, Helicopter Crash
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेक्सिको सिटी , 16 Jul 2022

Last updated on: Jul 16, 2022, 00:00 IST

मेक्सिको नौसेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। मेक्सिकन नौसेना ने बताया कि मेक्सिको के बड़े ड्रग माफिया राफेल कारो क्विनतेरो की गिरफ्तारी और उसे ले जाने के दौरान यह हादसा हुआ। 

राफेल कारो क्विनतेरो को उत्तरी राज्य सिनालोआ से गिरफ्तार किया गया था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने नौसेना के हवाले से कहा कि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सैन्य हेलीकॉप्टर में 15 लोग सवार थे, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। 

नौसेना ने कहा, "हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं। साथ ही बताया कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना और क्विनतेरो की गिरफ्तारी के बीच कनेक्शन की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।"जानकारी के मुताबित, राफेल पर लंबे समय से ड्रग के अवैध कारोबार का आरोप है। 

संयुक्त राज्य अमेरिका भी उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा था। वह 1985 में यूएस ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के एक एजेंट एनरिक केमरेना सालाजार की हत्या के लिए उसे प्रत्यर्पित करना चाहता है। बता दें कि केमरेना मामले के कारण, मेक्सिको और अमेरिका के बीच संबंध तनावपूर्ण है। 

इसका खुलासा पूर्व डीईए एजेंट हेक्टर बेरेलेज ने एक इंटरव्यू में किया था। वहीं एफबीआई को भी लंबे समय से राफेल की तलाश है। एफबीआई ने उसे 10 सबसे बड़े वांछित अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया हुआ था।

 

Tags: Hadsa World , Hadsa , Maxico , Helicopter Crash

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD