Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गिप्पी ग्रेवाल का बहुप्रतीक्षित एक्सक्लूसिव ट्रैक ‘मुटियार नी’

Gippy Grewal, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Mutiyare Ni, The Angrezi Beat, Humble Music, Nach Punjaban, Jug Jug Jeeyo, Varun Dhawan, Kiara Advani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jul 2022

Last updated on: Jul 15, 2022, 00:00 IST

‘द अंगरेजी बीट’ के लिए मशहूर,  पंजाबी पॉप जगत के सनसनी, ऐक्टर, फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर गिप्पी ग्रेवाल अपना नया ट्रैक ‘मुटियार नी’ लेकर आए हैं। यह बिलिव आर्टिस्ट सर्विसेज और हम्बल म्यूजिक के साथ एक एक्सक्लूसिव साझीदारी का हिस्सा है।  ग्रेवाल के इस नये गाने को जाने-माने गीतकार हैप्पी राजकोटी ने लिखा है और इसका संगीत तैयार किया है अवी सरा  ने। गिप्पी इस वीडियो में यूक्रेनी मॉडल ओलेया क्रिवेंडा  के साथ नजर आ रहे हैं। 

ग्रेवाल को ज्यादातर सभी पंजाबी लेबल और हम्बल म्यूजिक पर हिट गीत देने के लिये सबसे ज्यादा जाना जाता है। उनका हालिया ट्रैक बॉलीवुड फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ‘नाच पंजाबन’ को काफी सफलता मिली है और इसे 4.5 मिलियन से भी ज्यादा स्पूटीफाई स्ट्रीम्स मिले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। स्पूटीफाई पर ग्रेवाल के मासिक 2.6 मिलियन से ज्यादा श्रोताओं के साथ-साथ 7.64 मिलियन यूट्बूर सब्सक्राइबर हैं। 9.5 मिलियन से भी ज्यादा स्ट्रीम का रिकॉर्ड, गुरु रंधावा का गाया और हम्बल म्यूजिक द्वारा निर्मित, ‘हाई रेटेड गबरू’ का रहा है। 

गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि, “बिलिव आर्टिस्ट सर्विसेज के साथ जुड़कर मैं बहुत खुश हूँ। उनका लक्ष्य टॉप म्यूजिक बाजारों से आगे जाना और क्षेत्रीय स्तर पर कलाकारों को निखारना और बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने लेकर आना है। यह कंपनी सही मायने में कलाकारों को उनके कॅरियर के हर स्तर पर मदद कर रही है। एक पंजाबी कलाकार होने के नाते, यह देखकर बड़ा ही अच्छा लग रहा है कि संगीत कई सारे इंडस्ट्री को जोड़ रही है। हम साथ मिलकर ऐसा संगीत तैयार करेंगे जो पूरे देश के साथ-साथ पूरी दुनिया तक पहुँच सके।“

शिल्पा शारदा, डायरेक्टर, आर्टिस्ट सर्विसेज एंड डेवलपमेंट- बिलिव इंडिया का कहना है, “गिप्पी ग्रेवाल के साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है, जो भारत के सबसे मशहूर युवा पंजाबी कलाकारों में से एक हैं। हमारे देश की मौजूदा नई पीढ़ी के बीच उनका एक दिलचस्प और तेजी से बढ़ता युवा फैन बेस है। उनके सफर का हिस्सा बनना हमारे लिए प्रसन्नता की बात है और उनके टैलेंट को नई-नई ऊँचाइयों पर ले जाने का इंतजार है। बिलिव में हम बेहद क्षमतावान कलाकारों के साथ साझीदारी करने के लिये हर संभव कोशिश करते हैं, ताकि हमारे मनमुताबिक समाधान के जरिये उनके सफर को पूरा कर सकें।“

 

Tags: Gippy Grewal , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Mutiyare Ni , The Angrezi Beat , Humble Music , Nach Punjaban , Jug Jug Jeeyo , Varun Dhawan , Kiara Advani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD