Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

महेश भट्ट, विक्रम भट्ट, अक्षय ओबेरॉय, मेहेरजान मज़्दा फ़िल्म "जुदा होके भी" के प्रोमोशन के लिए रहे उपस्थित

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Vikram Bhatt, Judaa Hoke Bhi, K Sera Sera, Mahesh Bhat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jul 2022

Last updated on: Jul 14, 2022, 00:00 IST

के सेरा सेरा और विक्रम भट्ट की वर्चुअल वर्ल्ड प्रोडक्शन "जुदा होके भी" 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रोमोशंस के लिए गुरुपूर्णिमा के दिन एक इवेंट रखा गया जहां महेश भट्ट, विक्रम भट्ट, अक्षय ओबेरॉय, मेहेरजान मज़्दा, संगीतकार पुनीत दीक्षित सहित पूरी टीम मौजूद रही।  

यह फ़िल्म अभिनेत्री ऐंद्रिता का बॉलीवुड में डेब्यू है। फिल्म का ट्रेलर जहां खूब चर्चा में है, वहीं इसका म्यूज़िक भी संगीत प्रेमियों के दिलों में जगह बना रहा है। जुदा होके भी दुनिया की पहली वर्चुअल फिल्म है।

 विक्रम भट्ट ने बताया कि आज गुरुपूर्णिमा का दिन है। फ़िल्म जुदा होके भी मैंने अपने गुरु महेश भट्ट साहेब के लिए बनाई है, उन्हें अर्पण की है। भट्ट साहेब ने मुझसे कहा था कि अगर तुम हॉरर में लव स्टोरी दिखाओगे तो मैं नही लिख सकता, लेकिन अगर तुम लव स्टोरी में हॉरर दिखाओगे, जैसे राज़ थी, तो मैं लिख सकता हूँ। और फिर मैंने कहा कि वैसे तो मैं हॉरर में प्रेम कहानी दिखाता हूँ, लेकिन आप कह रहे हैं तो इस बार प्रेम कहानी में हॉरर का तड़का होगा और इसीलिए इसका टाइटल भी जुदा होके भी हैं।

विक्रम भट्ट ने आगे बताया कि अक्सर निर्माता निर्देशक कहते हैं कि मैंने तो अच्छी फिल्म बनाई है अब देखते हैं कि ऑडिएंस इसे पसन्द करती है या नहीं लेकिन मैं यह कहता हूँ कि मैंने बहुत अरसे के बाद एक बहुत ही अच्छी फिल्म बनाई है, आप सिनेमाघरों में जाकर इस फ़िल्म को अवश्य देखें, अगर आप नहीं देखेंगे तो आपको इस पिक्चर को न देखने का दुख होगा। मैंने अपने 30 साल के कैरियर में ऐसा कभी नहीं कहा आज कह रहा हूँ।

अक्षय ओबेरॉय ने कहा कि मेरा किरदार एक ऐसे शख्स का है जो एक ज़माने में स्टार रह चुका है मगर अब वह पूरी तरह से टूट गया है, उसके बच्चे की मौत हो जाती है और वह खुद को नशे में डुबा लेता है। यह फ़िल्म उसी आदमी के सफर की कहानी है, वह अपनी पत्नी की खोज में निकलता है। इस तरह का चैलेंजिंग किरदार करने में काफी मजा आता है। विक्रम भट्ट हॉरर के किंग हैं उनके साथ काम करने का यादगार अनुभव रहा।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Vikram Bhatt , Judaa Hoke Bhi , K Sera Sera , Mahesh Bhat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD