Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पंजाब सरकार ने केंद्रीकृत राज्य दाखि़ला पोर्टल किया लॉन्च

पोर्टल के ज़रिये सरकारी कॉलेजों में किया जाएगा दाखि़ला

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Centralized State Admission Portal, Mahatama Gandhi State Institute of Public Administration, MGSIPA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

राज्य के विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुविधाएं मुहैया करवाने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सपने को साकार करने के लिए एक नवीन पहल करते हुए पंजाब सरकार द्वारा आज पंजाब, पंजाबी और गुरू नानक देव यूनिवर्सिटियों से सम्बन्धित राज्य के सरकारी कॉलेजों में दाखि़लों के लिए केंद्रीकृत दाखि़ला पोर्टल शुरू किया गया है।  

यहाँ महात्मा गाँधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में पोर्टल लाँन्च करते हुए उच्च शिक्षा एवं भाषाओं संबंधी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को शिक्षा और पढ़ाई से सम्बन्धित सभी नवीनतम ऑनलाइन सेवाएं मुहैया करवाना सुनिश्चित बनाने के लिए तेज़ी से काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीकृत राज्य दाखि़ला पोर्टल को उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई), पंजाब के सहयोग के साथ प्रशासनिक सुधार विभाग (डीओजीआर) द्वारा विकसित किया गया है और इससे दाखि़ला प्रक्रिया में पारदर्शिता और विद्यार्थियों के लिए सुविधा को सुनिश्चित बनाया जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि निकट भविष्य में ऐसी और पहलें भी शुरू की जाएंगी।  

मंत्री ने आगे कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रशासनिक सुधार विभाग ने मौजूदा सैशन (2022-23) के लिए पोर्टल तैयार किया है। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विद्यार्थी से डिजिटल मोड के ज़रिये फ़ीस के भुगतान के लिए पेअगौव इंडिया (पेमैंट गेटवे पार्टनर) के साथ हिस्सेदारी की है।  कॉमन एडमिशन प्लेटफॉर्म उम्मीदवारों के लिए दाखि़ला प्रक्रिया के लिए केंद्रीय हब के तौर पर काम करेगा और विद्यार्थियों को विभिन्न कॉलेजों और कोर्सों में दाखि़ला लेने के लिए केवल एक एप्लीकेशन फॉर्म ही भरना होगा।  

जि़क्रयोग्य है कि यह पोर्टल बिना उपस्थित हुए संपर्क रहित दाखि़ला प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाएगा। फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा। यह विद्यार्थियों के साथ संचार करना भी आसान बनाएगा, एप्लीकेशन मैनेजर के ज़रिये कॉलेज फॉर्म भरने या ऐतराज़ों को दूर करने या फीस का भुगतान करने सम्बन्धी सीधे ई-मेल या व्यक्तिगत/बल्क एस.एम.एस. या कॉल के द्वारा आवेदनकर्ता के साथ संपर्क कर सकेगा। 

इससे मेरिट सूची तैयार करने में भी पूरी पारदर्शिता आएगी और विद्यार्थी दाखि़ला प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से ऑनलाइन देख सकेंगे।  इस मौके पर अन्यों के अलावा डीपीआई कॉलेजों पंजाब राजीव कुमार गुप्ता, जरनल मैनेजर प्रशासनिक सुधार विनेश गौतम और उच्च शिक्षा डायरैक्टोरेट के अतिरिक्त डायरैक्टर डॉ. अश्वनी भल्ला, डॉ. परमिन्दर सिंह, डॉ. हरलीन बेदी, डॉ. जसविन्दर कौर और डॉ. गुरदर्शन बराड़ उपस्थित थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Centralized State Admission Portal , Mahatama Gandhi State Institute of Public Administration , MGSIPA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD