Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रामगोपाल वर्मा की मार्शल आर्ट्स पर आधारित फ़िल्म ‘लड़की : एंटर द गर्ल ड्रैगन’ 15 जुलाई को होगी रिलीज़

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ladki Enter The Girl Dragon, Chandigarh, Ram Gopal Varma, Pooja Bhalekar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

रात, शिवा, रंगीला, भूत, सत्या जैसी एक से बढ़कर एक उम्दा फ़िल्में बनानेवाले जाने-माने फ़िल्ममेकर रामगोपल वर्मा ने मार्शल आर्ट्स पर आधारित अपनी अगली फ़िल्म लड़की: एंटर द गर्ल ड्रैगन की रिलीज़ का ऐलान फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के साथ ही निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने 15 जुलाई को रिलीज़ करने‌ की घोषणा की। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में पूजा भालेकर नज़र आएंगी, जो असल ज़िंदगी में ख़ुद मार्शल आर्ट्स में माहिर हैं।

रामगोपाल वर्मा ने बताया कि उनकी फ़िल्म भव्य स्तर पर ना सिर्फ़ भारत में रिलीज़ की जाएगी, बल्कि फ़िल्म के चीनी वर्ज़न को चीन के तकरीबन 40,000 सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा! यह फ़िल्म रामगोपाल वर्मा के गृह राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेलुगू भाषा में तो रिलीज़ की ही जाएगी, साथ ही इसे तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जाएगा।

लड़की: एंटर द गर्ल ड्रैगन की रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित रामगोपाल वर्मा ने कहा, “ये मेरी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फ़िल्मों में से एक है। मैं बचपन से ब्रूस ली का बहुत बड़ा फ़ैन रहा हूं। मैं ख़ुद भी मार्शल आर्ट्स सीखा करता था। मगर 15 जुलाई मेरे लिए वो तारीख़ है जिस दिन मेरा सपना साकार होने‌ जा रहा है। मैंने फ़िल्म‌ का एक हिस्सा चीन में भी शूट किया है। फ़िल्म में कुछ चीनी कलाकार भी नज़र आएंगे। ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसकी रिलीज़ का मुझे बेताबी से इंतज़ार है।”

एक दिग्गज फ़िल्ममेकर के तौर पर अपनी पहचान रखनेवाले रामगोपाल वर्मा ने इस फ़िल्म‌ में एक हीरोइन के तौर पर‌ सचमुच की मार्शल आर्टिस्ट में पारंगत लड़की को लिया, ना कि एक ऐसी हीरोइन को लिया है जिसे बाद। में मार्शल आर्ट्स के गुर सिखाए गये हों। वे कहते हैं, "पूजा एक बेहद प्रतिभाशाली शख़्सियत के तौर पर मेरे सामने आई। वे ग्लैमरस होने के साथ-साथ मार्शल आर्ट्स में भी पारंगत हैं, जो उसकी सबसे बड़ी विशेषता है। ऐसे में फ़िल्म‌ में उन्हें कास्ट करना मेरे लिए बहुत आसान रहा।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ladki Enter The Girl Dragon , Chandigarh , Ram Gopal Varma , Pooja Bhalekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD