Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के बाद ए.टी.एस. गुजरात ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान मुन्द्रा बंदरगाह से 75 किलोग्राम हैरोइन की बरामद

नशीले पदार्थों को बिना सिले कपड़ों के कंटेनर में छुपाकर रखा गया था : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police, Director General Of Police, DGP Punjab Gaurav Yadav, 75Kg Heroin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jul 2022

Last updated on: Jul 12, 2022, 00:00 IST

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ बताया कि यूएई से पंजाब में हैरोइन की तस्करी संबंधी ख़ुफिय़ा सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस की टीमों ने एटीएस गुजरात और केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझे ऑपरेशन के दौरान गुजरात के मुन्द्रा बंदरगाह में एक कंटेनर में से 75 किलोग्राम हैरोइन बरामद की है।  

नशीले पदार्थ को एक गत्ते की पाईप, जिसको आगे एक बड़ी प्लास्टिक पाईप के ज़रिये छुपाया गया था, का प्रयोग करके बिना सिले कपड़ों के एक कंटेनर में छुपाकर रखा गया था। कंटेनर, जोकि यूएई के जेबल अली बंदरगाह से लोड किया गया था, को मलेरकोटला, पंजाब के एक इम्पोटर द्वारा मंगवाया गया था।  

डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान यह पाया गया कि कंटेनर के पंजाब से सम्बन्धित होने के कारण ऐसा लगता है कि यह खेप पंजाब के रास्ते किसी अन्य जगह पहुंचायी जानी थी। उन्होंने आगे कहा कि इसके पंजाब से संबंधों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।  

यह बरामदगी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के दौरान एक बड़ी सफलता के रूप में सामने आई है।  और विवरणों का खुलासा करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल (एस.एस.ओ.सी.) एस.ए.एस. नगर ने तुरंत पुलिस टीमों को गुजरात भेजा और मुन्द्रा बंदरगाह पर तैनात किया।  

उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी और एटीएस गुजरात के साथ तालमेल के ज़रिये कस्टम की मदद से मुन्द्रा बंदरगाह पर तलाशी ली गई। उन्होंने आगे कहा कि उपयुक्त प्रक्रिया और दस्तावेज़ी कार्यवाही के बाद कंटेनर को खोला गया, जिसमें 75 किलो हैरोइन की बड़ी बरामदगी हुई। पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने और एनडीपीएस एक्ट के दिशा-निर्देशों की पालना के लिए कस्टम अधिकारियों और मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खेप को खोला गया।  

अगले और पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए इस खेप के साथ संबंधों के शक में मलेरकोटला और लुधियाना के कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को सम्बन्धित जि़ला पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।  जि़क्रयोग्य है कि इस सम्बन्धी एटीएस गुजरात द्वारा पुलिस स्टेशन एटीएस अहमदाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8सी, 21सी, 23सी और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police , Director General Of Police , DGP Punjab Gaurav Yadav , 75Kg Heroin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD