Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पाकिस्तान के कराची में मूसलाधार बारिश की वजह से 20 की मौत

Weather, Pakistan, Karachi, Torrential Rain, Hadsa World, Hadsa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कराची , 12 Jul 2022

Last updated on: Jul 12, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में पिछले सप्ताह शुरू हुई मानसूनी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या करीब 20 हो गई है। यह जानकारी बचावकर्मियों और स्थानीय मीडिया ने दी है। बचावकर्मियों ने सोमवार शाम शिन्हुआ को बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। 

बचावकर्मियों ने बताया कि अलग-अलग हादसों में बिजली के करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग भी शामिल हैं। बचावकर्मियों ने कहा कि पानी के तेज बहाव के कारण एक कार नहर में बह गई, जिसमें सवार दो लोग डूब गए, जबकि एक अन्य घटना में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। 

बचावकर्मियों ने कहा कि मृत शरीर अभी तक नहीं मिले हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी सिंध प्रांत की राजधानी और देश का वित्तीय केंद्र कराची इस समय भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में है। 

रविवार शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार दोपहर तक जारी रही, जिससे शहर के कई हिस्से और मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। कराची के मुख्य मौसम विज्ञानी सरदार सरफराज ने शिन्हुआ को बताया कि शहर में स्थापित 18 रेन गेज के मुताबिक, हाल के समय में औसतन 115.6 मिमी के साथ 52 मिमी से लेकर 342.4 मिमी तक बारिश हुई है। 

उन्होंने कहा, "जलवायु परिवर्तन के कारण दक्षिण एशियाई क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिस कारण कभी-कभी सामान्य से अधिक बारिश होती है। नतीजतन, बाढ़ आती है और कभी-कभी कम बारिश के कारण सूखा भी पड़ जाता है।

"सरफराज ने कहा कि मौसम संबंधी चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाना और भविष्यवाणी करना अब बहुत मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश का दौर खत्म हो गया है, जबकि अगले कुछ दिनों में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

सरफराज के अनुसार, एक और दमदार मानसून के गुरुवार तक सिंध पहुंचने की संभावना है, जिस कारण अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है, जिससे कराची शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

"पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रांतीय सरकार और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) को सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और बारिश से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। 

इस समय दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत सहित पाकिस्तान के विभिन्न हिस्से मानसून की बारिश के कारण बाढ़ से पीड़ित हैं। एनडीएमए ने पिछले सप्ताह बताया था कि पिछले तीन हफ्तों में देशभर में बारिश से संबंधित अलग-अलग दुर्घटनाओं में 97 लोग मारे गए और 101 अन्य घायल हो गए।

 

Tags: Weather , Pakistan , Karachi , Torrential Rain , Hadsa World , Hadsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD