Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी और रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट जाएं पंचायत प्रतिनिधि : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Suresh Kashyap, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 11 Jul 2022

Last updated on: Jul 11, 2022, 00:00 IST

पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों की पहचान कर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचे ताकि उन्हें भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी के संस्कृति सदन में सराज विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कही। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के 78 पंचायतों के प्रधानों में से 76 भाजपा से संबंध रखते हैं। इसी प्रकार 69 उप प्रधान पार्टी से संबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्रों में विकास एवं लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के साथ ही पंचायत प्रधानों को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए इन संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी अपने-अपने क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों से सम्पर्क कर उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सराज के लोगों के कंधों पर आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी और रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सराज भाजपा मंडल द्वारा प्रकाशित डायरी का विमोचन भी किया।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सराज के लोग  भाग्यशाली हैं कि सराज से निर्वाचित प्रतिनिधि उनके निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही पूरे राज्य का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों को चुनावों में पराजित उम्मीदवारों को भी उचित सम्मान देना चाहिए और उन्हें वापस पार्टी में लाने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट का कोई अभाव नहीं है तथा इसके लिए केवल प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अनेक पंचायत प्रधानों और उप-प्रधानों ने पार्टी को सुदृढ़ करने के संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।विधायक एवं भाजपा प्रदेश महासचिव राकेश जम्वाल सहित सराज विधानसभा के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Suresh Kashyap , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD