Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

व्लादिमीर पुतिन और रेसेप तईप एर्दोगन ने फोन पर द्विपक्षीय संबंध, यूक्रेन पर की चर्चा

Vladimir Putin, Moscow, Russian, Russia, World News, Internatinal Leader, Turkish President Recep Tayyip Erdogan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मॉस्को , 12 Jul 2022

Last updated on: Jul 12, 2022, 00:00 IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के साथ फोन पर 'यूक्रेन की स्थिति' और 'द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग' को लेकर बातचीत की है। क्रेमलिन ने सोमवार को कहा कि, "दोनों नेताओं ने संविदा कानूनी ढांचे में सुधार, व्यापार को बढ़ावा देने और लेनदेन में राष्ट्रीय मुद्राओं का उपयोग करने के साथ-साथ रूसी ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपायों सहित आर्थिक सहयोग को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की। 

साथ ही पता चला है कि दोनों नेताओं की कई विषयों पर सहमति भी हुई है।"समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, "दोनो नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। जिसमें दोनों देश काला सागर में सुरक्षित नेविगेशन सुनिश्चित करने और वैश्विक बाजारों में अनाज के निर्यात को सुनिश्चित करने के प्रयासों में सहयोग कर सकते हैं।

"तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, "तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र के लिए अनाज निर्यात में काला सागर में सुरक्षित गलियारों के गठन के संबंध में योजना पर कार्रवाई करने का वक्त है।"इसके अलावा इस विषय पर उन्होंने कहा कि, "तुर्की, रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत प्रक्रिया फिर से शुरू करने के लिए सभी प्रकार का समर्थन देने को तैयार है।"

 

Tags: Vladimir Putin , Moscow , Russian , Russia , World News , Internatinal Leader , Turkish President Recep Tayyip Erdogan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD