Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

राज्यपाल ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय और राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय का दौरा किया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Sardar Patel University, Mandi, SLBS Government Medical College
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 11 Jul 2022

Last updated on: Jul 11, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज मंडी स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों से संवाद करते हुए कहा कि समाज की सोच विश्वविद्यालय की स्थिति में प्रतिबिम्बित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नालंदा और तक्षशिला को इन विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण व इन संस्थानों के प्राध्यापकों ने विश्व विख्यात बनाया। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि अस्तित्व में आने की छोटी सी अवधि में ही यह विश्वविद्यालय विकसित हुआ है। 

उन्होंने कहा कि हमें देश को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं को सक्षम बनाना होगा और समाज को सही दिशा दिखाना शिक्षकों का कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि विभिन्न दृष्टिकोण विकसित करते हुए इसी भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने दायित्व का निर्वहन करने की भावना आपके भीतर से जागृत होनी चाहिए। इस अवसर पर सरदार पटेल मंडी के कुलपति प्रोफेसर डी.डी. शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। 

इसके उपरान्त राज्यपाल ने श्री लाल बहादुर शास्त्री आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, नेरचौक (मंडी) का दौरा किया और महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हमें समाज की आवश्यकताओं के प्रति केन्द्रित होना चाहिए और आज इस पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में उपस्थित डॉक्टरों, प्रशिक्षु डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मानवता की सेवा कर रहे हैं और गरीबों तथा वंचितों को बेहतर उपचार सुविधाएं प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। 

उन्होंने कहा कि एलोपेथी व आयुर्विज्ञान चिकित्सा पद्धति का समायोजन कर हमें रोगियों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए।  डॉ. देवदत्त शर्मा जिनके पास संस्थान के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार भी है, ने इस अवसर पर राज्यपाल को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वागत भाषण दिया और संस्थान का दौरा करने के लिए राज्यपाल का आभार प्रकट किया।

संस्थान के पंजीयक अमर नेगी ने संस्थान द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों से संबंधित एक प्रस्तुति भी दी। राज्यपाल ने मंडी के सुन्दरनगर में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित डायलसिस केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने इस अवसर पर रोगियों से बातचीत की और रोगियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Sardar Patel University , Mandi , SLBS Government Medical College

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD