Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह से की मुलाकात, मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा

Eknath Shinde, Maharashtra Chief Minister, New Delhi, Devendra Fadnavis, Deputy Chief Minister Of Maharashtra
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jul 2022

Last updated on: Jul 09, 2022, 00:00 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच शाह के साथ इन दोनों नेताओं की मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्रवार रात को शिंदे और फडणवीस ने अमित शाह से मुलाकात कर महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात की उन्हें जानकारी दी। 

बता दें कि, तमाम राजनीतिक कयासों को धत्ता बताते हुए भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली थी। भाजपा आलाकमान के निर्देश पर देवेंद्र फडणवीस ने भी उसी दिन उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती मंत्रिमंडल का विस्तार कर विभागों का बंटवारा करना है। 

महाराष्ट्र में शिंदे गुट और भाजपा नेताओं की चर्चा के दौरान कई फॉर्मूले पर चर्चा हुई। इसलिए यह माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने शाह से मुलाकात के दौरान मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की होगी। अमित शाह ने शिंदे और फडणवीस के साथ मुलाकात की तस्वीरों को साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, "महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

मुझे विश्वास है कि श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आप दोनों पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा कर महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"दरअसल, विधायकों की संख्या के आधार पर बड़ी पार्टी होने के बावजूद भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए भाजपा आलाकमान ने शिवसेना को सत्ता से बाहर करने वाले एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया। 

लेकिन विधायकों की संख्या के आधार पर एक फॉमूर्ला बनाकर भाजपा मंत्रिमंडल का गठन करना चाहती है। वहीं, एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे सरकार का साथ छोड़ने वाले सभी 8 मंत्रियों के साथ-साथ 4-5 और महत्वपूर्ण विधायकों को अपने कोटे से मंत्री बनाना चाहते हैं। शिवसेना पर कब्जा जमाने के मकसद से शिंदे महत्वपूर्ण मंत्रालयों को भी अपने कोटे में रखना चाहते हैं।

 

Tags: Eknath Shinde , Maharashtra Chief Minister , New Delhi , Devendra Fadnavis , Deputy Chief Minister Of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD