Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

पंजाबी सिने जगत की अभिनेत्री सरगुन मेहता 'मिशन सिंड्रेला' से बॉलीवुड में कर रहीं डेब्यू

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sargun Mehta, Mission Cinderella
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jul 2022

Last updated on: Jul 09, 2022, 00:00 IST

पंजाबी अभिनेत्री सरगुन मेहता की पंजाबी फिल्म जगत में एक अलग ही पहचान है और वह अपने शानदार गानों और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अब सरगुन मेहता बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह हिदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

अभिनेत्री को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन सिंड्रेला' में देखा जाएगा। अभिनेत्री कहती हैं, "सही भूमिका के लिए इंतजार करना बहुत महत्वपूर्ण है, चाहे आप कहीं भी कदम रख रहे हों, खासकर जब आप एक नए माध्यम में कदम रख रहे हों, क्योंकि कुल मिलाकर एक नया दर्शक वर्ग है।

"अभिनेत्री ने इंडस्ट्री को लेकर आगे कहा, "पंजाबी उद्योग अभी भी बहुत कच्चा है, इस पर अभी काम चल रहा है, ताकि चीजें बेहतर हो सकें। हमसब अबी दर्शकों के बारे में उनकी पसंद को ध्यान रखते हुए अभी भी पंजाबी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। 

खैर मुझे तो हर जगह काम करने में मजा आता है। इसके अलावा पंजाबी इंडस्ट्री को लेकर सरगुन में बहुत से किस्से भी साझा किए।"बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर अभिनेत्री सरगुन मेहता ने कहा, "मैं पहले तो बहुत डरी हुई थी, लेकिन दूसरी तरफ बहुत खुश भी थी, क्योंकि यह मेरा बॉलीवुड में डेब्यू है। 

खैर मैं आपको बता भी नहीं सकती कि मैंने अपना पहला शॉट कैसे दिया, लेकिन सब हो गया।"इसके अलावा अभिनेता रवि दूबे की पत्नी अभिनेत्री सरगुन मेहता ने अपने किरदार को लेकर भी अनुभव साझा किया और बताया कि इस किरादर के लिए उन्होंने कैसे तैयारियां की हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sargun Mehta , Mission Cinderella

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD