Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

रीजनल स्पाइनल इंजरीज़ सैंटर की गवर्निंग बॉडी की 3 सालों बाद हुई मीटिंग

Dr. Baljit Kaur, Cabinet Minister, Department of Social Security, Women & Child Development, Punjab, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jul 2022

Last updated on: Jul 08, 2022, 00:00 IST

रीजनल स्पाइनल इंजरीज़ सैंटर, मोहाली की गवर्निंग बॉडी की मीटिंग सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब के मंत्री डॉ. बलजीत कौर की अध्यक्षता अधीन हुई। कोविड-19 महामारी के कारण यह मीटिंग 3 सालों बाद की गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत पिछले कई सालों से बजट के तौर पर 2 करोड़ रुपए अलॉट किये जा रहे थे परन्तु मौजूदा वित्तीय साल 2022-23 दौरान यह रकम 2 करोड़ रुपए से बढ़ा कर 10.73 करोड़ रुपए कर दी गई है। 

गवर्निंग बॉडी ने कैपिटल हैड में से 10.73 करोड़ रुपए और रोज़मर्रा के खर्चे के लिए ग्रांट- इन-एड में से 2 करोड़ रुपए के फंडों को मंज़ूरी दी है। कैबिनेट मंत्री ने आऊटसोरसड के ज़रिये काम कर रहे कर्मचारियों के वेतनों में पहले ही विस्तार कर दिया है, जिसकी प्रस्तावना प्रोजैक्ट डायरैक्टर-कम-मैंबर सचिव द्वारा की गई थी। यह भी फ़ैसला किया गया कि लोक निर्माण विभाग ( बी. एंड. आर.) से आई. सी. यू., हाई डिपैंडैंसी यूनिट और 11 प्राईवेट रूम जल्द लेकर उसका तुरंत उद्घाटन किया जाये। ऊपरी मंजिल की निर्माण योजना को भी मंज़ूरी दे दी गई है।

प्रोजैक्ट डायरैक्टर ने रीजनल स्पाइनल इंजरीज़ सैंटर की प्रगति संबंधी विस्तार के साथ बताते हुये कहा कि इस सैंटर में इन्डोर और आउटडोर मरीजों की देखभाल की जा रही है। अब तक लगभग 5 लाख मरीजों को इलाज मुहैया करवाया जा चुका है और इसके साथ ही 6000 से अधिक मरीजों की रीढ़ की हड्डी का सफलतापूर्वक आपरेशन भी किया जा चुका है।

मीटिंग में डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा, अतिरिक्त वित्त सचिव, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं, पी. जी. आई. के डायरैक्टर की तरफ़ से डॉ. विपन कौशल मैडीकल सुपरडैंट, कर्नल गुरकीरत सिंह डायरैक्टर पैरापलजिया सैंटर फॉर आम्र्ड फोर्सिस, मोहाली और प्रोजैक्ट डायरैक्टर रीजनल स्पाइनल इंजरीज़ सैंटर, मोहाली समेत अतिरिक्त डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा और डिप्टी डायरैक्टर, आर. एस. आई. सी., मोहाली शामिल हुए। आर. एस. आई. सी. के मैंबर सचिव डॉ. राज बहादुर जो बाबा फऱीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ सायंसिज़, फरीदकोट के वाइस चांसलर भी हैं, ने सभी सदस्यों और चेयरपरसन का धन्यवाद किया।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , Cabinet Minister , Department of Social Security , Women & Child Development , Punjab , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD