Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने एनआईसीडीपी के शीर्षस्थ निगरानी प्राधिकरण की बैठक में भाग लिया

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, National Industrial Corridor Development Programme, NICDP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला/दिल्ली , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीपी) के शीर्षस्थ निगरानी प्राधिकरण की बैठक में भाग लिया।बैठक में प्रदेश सरकार ने ऊना को अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारा (एकेआईसी) परियोजना में शामिल करने का आग्रह किया।

उद्योग मंत्री ने कहा कि ऊना जिला, बद्दी-बरोटीबाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र से सिर्फ 80 किमी की दूरी पर स्थित है तथा यह क्षेत्र प्रदेश के एक अन्य औद्योगिक जिला बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा  कि जिला में सुदृढ़ सड़क एवं रेल नेटवर्क उपलब्ध है, जिसके परिणाम स्वरूप राज्य सरकार पहले ही जिले में बल्क ड्रग पार्क और ईवी पार्क प्रस्तावित कर चुकी है।उन्होंने कहा कि जिले में राज्य का पहला फूड पार्क और सात औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए हैं। 

इसके अलावा, जिले में लगभग 2000 एकड़ कुल भूमि के साथ कुछ आगामी औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऊना को एकेआईसी परियोजना के तहत शामिल करने का अनुरोध किया, जो न केवल ऊना जिले में औद्योगिक विकास को वांछित गति प्रदान करेगा, बल्कि पड़ोसी जिलों को भी आर्थिक प्रोत्साहन देगा, जहां राज्य की लगभग 50 प्रतिशत आबादी निवास करती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरीडोर विकास निगम सीमित (एनआईसीडीसी) के बीच एक संयुक्त उद्यम स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) प्रतिपादित किया जा रहा है और एनआईसीडीसी द्वारा किराए पर ली गई पेशेवर एजेंसी द्वारा साझा विकासात्मक ढांचे (ट्रंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर) के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बीबीएन क्षेत्र में मेडिकल डिवाइसेस पार्क (300 एकड़) व डिफेंस पार्क (800 एकड़) जैसी राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं को आधार बनाया गया है।

उद्योग मंत्री ने राज्य की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बीबीएन नोड में किए गए विकास के बारे में जमीनी सर्वेक्षण पूरा करने और बीबीएन क्षेत्र में 1000 एकड़ से अधिक भूमि पार्सल के साथ पांच एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर (आईएमसी) चिन्हित करने के बारे में भी अवगत कराया।बैठक में निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति भी शामिल हुए।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , National Industrial Corridor Development Programme , NICDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD