Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप 3 अगस्त से

डीसी घनश्याम थोरी ने जारी किया चैंपियनशिप का अधिकारिक पोस्टर

DC Jalandhar, Ghanshyam Thori, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, जालंधर की तरफ से थिंक-गैस और एडिडास के सहयोग से 3 अगस्त से 7 अगस्त तक रायजादा हंसराज स्टेडियम में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप करवाई जा रही है। वीरवार को डीबीए प्रधान एवं डीसी, जालंधर श्री घनश्याम थोरी (आईएएस) ने चैंपियनशिप का अधिकारिक पोस्टर जारी किया। 

डीबीए के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान अंडर-11,13,15,17,19  में लडक़ें-लड़कियों और पुरुष एवं महिला वर्ग के सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्सड डबल्स मुकाबले करवाए जाएंगे। वैटरन कैटेगरी में 35 प्लस से लेकर 60 प्लस आयु वर्ग के इवेंट होंगे। हर खिलाड़ी के लिए प्रति इवेंट 750 रुपए फीस तय है और 28 जुलाई तक खिलाड़ी अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं।

श्री खन्ना ने बताया कि बिना एंट्री फीस रसीद के और पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद कोई एंट्री नहीं ली जाएगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को आयु प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। अगर कोई विवाद होता है तो उसमें भी डीबीए का फैसला अंतिम माना जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी दो पासपोर्ट साइज तस्वीरों के साथ एडमिनिस्ट्रेटर गुरजीत सिंह और कोच भास्कर मुखर्जी से संपर्क करके अपनी एंट्रियां जमा करवा सकते हैं। 

रितिन खन्ना ने बताया कि 7 अगस्त को डीसी जालंधर श्री घनश्याम थोरी विजेताओं को सम्मानित करेंगे। चैंपियनशिप के दौरान फ्री रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था होगी। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। डीबीए के 50 साल के इतिहास में पहली बार विजेताओं को 3 लाख के आकर्षक और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। हर प्रतिभागी को प्रमाण पत्र व ट्राफी दी जाएगी। 

महिला एवं पुरुष एकल मुकाबले के विजेताओं को सिंधु एवं गोपीचंद रनिंग ट्राफी प्रदान की जाएगी। इस आयोजन में थिंक गैस, एडिडास, एमके वायर्स, मेट्रो मिल्क, जगतजीत इंडस्ट्रीज, सावी इंटरनेशनल एवं एलपीयू का सहयोग प्राप्त है।

 

Tags: DC Jalandhar , Ghanshyam Thori , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD