Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

त्रिपुरा में कब्रिस्तान से हटाया गया शिव मंदिर, धारा 144 लागू

Religious, Khas Khabar, Agartala, Tripura, Shiva Temple, Graveyard,  Section 144
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

पश्चिम त्रिपुरा जिला प्रशासन और त्रिपुरा पुलिस ने गुरुवार को एक संयुक्त अभियान में अगरतला के बाहरी इलाके नंदननगर में एक कब्रिस्तान में बने शिव मंदिर को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने तनाव को कम करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 भी लगा दी है। 

अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को, कुछ अज्ञात लोगों ने नंदननगर के एक कब्रिस्तान में एक शिव मंदिर का निर्माण किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट सामने आए, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। अधिकारी ने कहा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। फिलहाल, कानून-व्यवस्था में किसी तरह के व्यवधान की कोई सूचना नहीं है। 

पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। त्रिपुरा पुलिस ने एक बयान में कहा, लोगों को किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की सलाह दी गई है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

 

Tags: Religious , Khas Khabar , Agartala , Tripura , Shiva Temple , Graveyard , Section 144

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD