Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राहत कार्य में लाएं तेजी, बिजली, पानी को बहाल करने के लिए युद्द स्तर पर करें कार्य : महेंद्र सिंह ठाकुर

चोज में घटना स्थल का दौरा कर मंत्री महेंद्र ठाकुर ने प्रशासन को दिए दिशा निर्देश

Mahender Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

मणिकर्ण घाटी के चोज में बादल फटने की घटना के बाद जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, प्रभावितों और जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन की ओर से राहत कार्य में तेजी लाने का आश्वासन भी लोगों को दिया। उन्होंने प्रशासन को विभिन्न दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि बिजली पानी जैसी आधारभूत सेवाओं को बहाल करने के लिए प्रशासन मुस्तैदी से कार्य करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राहत कार्य के लिए उचित कदम उठाए गए हैं और नुकसान की भरपाई के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कसौल से मलाणा गांववासियों से विडियो कॉल के द्वारा संपर्क स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें मलाणावासियों के बीच पहुंचने के निर्देश दिए थे लेकिन सड़क खराब होने के चलते वह मलाणा नहीं पहुंच पाए। 

उन्होंने गांववासियों को आश्वासन दिया कि मलाणा तक पहुंचने वाली सड़क को बहाल करने के लिए शीघ्र प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मलाणावासियों की दिक्कतों पर गंभीर है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर हैं। चोज में उन्होंने आईपीएच विभाग को निर्देश जारी किए कि पार्वती नदी और इसके साथ जुड़ती सहायक खड्डों और नालों के तटीकरण के लिए डीपीआर तैयार की जाए ताकि भारी बारिश के दौरान अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 उन्होंने कहा कि इस संबंध में जो डीपीआर बनती है उसको नाबार्ड या अन्य किसी बैंक के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों की विभिन्न मांगों पर भी गौर किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में पानी की कमी और कसौल बाजार में सीवरेज की समस्या को प्रमुखता से उठाया और इस समस्या को दूर करने के लिए मंत्री ने आईपीएच विभाग को दिशा निर्देश जारी किए।

इसके पश्चात मंत्री महेंद्र ठाकुर ने शाड़ाबाई में बिजली विभाग के विश्राम गृह में जिला प्रशासन और बिजली परियोजनाओं के प्रबंधकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बिजली प्रोजेक्ट प्रबंधकों को चोज में पार्वती नदी पर एक छोटा और एक बड़ा पुल लगाने को लेकर चर्चा की और इस पर लोक निर्माण विभाग से सहयोग करने को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण जिन लोगों ने अपने प्रियजन खोए हैं उसकी भरपाई के लिए प्रोजेक्ट प्रबंधन स्वेच्छा से कार्य करें।

 उन्होंने प्रोजेक्ट प्रबंधकों के साथ लाडा आदि की देनदारी को निपटाने के लिए भी चर्चा की।

उन्होंने जिला प्रशासन और विशेष तौर पर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान आपदा के दौरान तत्परता दिखाई जाए। सड़कों को तुरंत खोलने के लिए अधिकारी और कर्मचारी तैयार रहें। 

अतिरिक्त मशीनरी तैनाती के लिए अधिकारी कार्रवाई करें और लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या पेश न आए। इस बैठक के दौरान शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद एवं विधायक महेश्वर सिंह, एसी शशिपाल नेगी, एसडीएम विकास शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के प्रबंधक मौजूद रहे।

 

Tags: Mahender Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD