Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

शादी के बंधन में बंधे Bhagwant Mann और Gurpreet Kaur,पढ़िए इनकी प्रेम कहानी

Bhagwant Mann wedding कब दे बैठे गुरप्रीत कौर को दिल, सिख परंपराओं से हुई शादी संपन्न

Bhagwant Mann, Bhagwant Mann Marriage Pics, Bhagwant Mann Marriage, Raghav Chadha, Bhagwant Mann Wedding, Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann Wife, Bhagwant Mann Wife Pictures, Gurpreet  Kaur, Dr Gurpreet Kaur
Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

Bhagwant Mann wedding : सिख परंपराओं के मुताबिक आज करीब 12 बजे तक सरकारी बंगले में करेंगे शादी, इससे पहले ये जानिए की आखिरकार कब और कैसे भगवंत मान (Bhagwant Mann) दे बैठे गुरप्रीत कौर को दिल ।

Bhagwant Mann wedding: पंजाब के CM भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सिख परंपराओं के मुताबिक शादी के बंधन में बंध चुके हैं।  यह शादी उनके सरकारी बंगले में हुई। इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिवार समेत शामिल रहे जिन्होंने शादी में पिता की रस्में अदा कीं। समारोह में परिजनों के अलावा सिर्फ गिने-चुने लोग ही शामिल थे। बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं. दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है. पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था। लेकिन इन सब के बीच दिलचस्प बात तो ये है की आखिरकार  कब और कैसे भगवंत मान (Bhagwant Mann) गुरप्रीत कौर को दिल दे बैठे।

चार साल से जानते थे एक दूसरे को

भगवंत मान (Bhagwant Mann) और गुरप्रीत कौर दोनों एक दूसरे को पिछले चार साल से जानते थे। लेकिन उनके परिवारों ने इस रिश्ते को गोपनीय रखा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गुरप्रीत 2019 में भगवंत मान से मिली थीं. उन्होंने मान के साथ लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार भी किया था. वो उनके सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी नजर आई थी। 

गुरप्रीत कौर पहले से ही भगवंत मान की माँ और बहन को जानती थी। इन्होंने पहले ही इस रिश्ते के लिए हाँ बोल दिया था लेकिन भगवंत की मां चाहती थीं कि पहले उनका बेटा मुख्यमंत्री बन जाए उसके बाद डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी कर अपना घर बसा ले।

घर पास होने के कारण बढ़ी थी नजदीकियां 

गुरप्रीत कौर का परिवार छह महीने पहले ही मोहाली शिफ्ट हुआ था। भगवंत मान खुद काफी समय तक मोहाली में रहे. कहा जाता है इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। गुरुप्रीत कौर को सीएम मान की मां और बहन ने चुना है, जो चाहती थीं कि सीएम मान दोबारा शादी करें ऐसे में भगवंत मान पंजाब के पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए शादी की।

ये देखिए शादी की तस्वीरें 

शाही दावत से किया मेहमानों का स्वागत 

पंजाब सीएम की शादी में वैसे बेहद कम और खास लोगों को ही बुलाया गया है. लेकिन जिन लोगों को बुलाया गया है कि उनके लिए शाही दावत का इंतजाम किया गया था 

नेताओं ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

राज्य के मंत्रियों हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains), अमन अरोड़ा (Aman Arora)और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर मान को बधाई दी है। इसके अलावा कांग्रेस (Congress)की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Warring) ने भी मान को बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Mann Marriage Pics , Bhagwant Mann Marriage , Raghav Chadha , Bhagwant Mann Wedding , Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann Wife , Bhagwant Mann Wife Pictures , Gurpreet Kaur , Dr Gurpreet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD