Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खनन, जेल और पर्यटन विभागों के कामकाज का लिया जायजा

ग़ैर-कानूनी खनन को रोकने के लिए रखी जाये पैनी नज़र : बैंस

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Mar 2022

Last updated on: Mar 22, 2022, 00:00 IST

पंजाब मंत्रीमंडल में पद संभालने से तुरंत बाद कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खनन, जेल और पर्यटन विभागों के कामकाज का जायज़ा लिया। श्री बैंस ने सम्बन्धित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये विभागों के कामकाज में पारदर्शिता लाने और चल रहे कामों को सुचारू बनाऐ जाने को यकीनी बनाने के लिए सख़्त निर्देश दिए।माइनिंग (खनन) विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि वह ग़ैर-कानूनी माइनिंग को रोकने के लिए राज्य भर में खनन वाले सभी कानूनी स्थानों की निशानदेही करें। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी पंजाब के समूह डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भी भेजा जा रहा है जिससे हिदायतें की यथावत पालना यकीनी बनाई जा सके।मंत्री ने कहा, ‘‘मैं छह महीनों के अंदर नयी माइनिंग नीति पेश करने जा रहा हैं, जो पंजाब में ग़ैर -कानूनी माइनिंग को पूरी तरह ख़त्म करने पर केंद्रित होगी। ग़ैर-कानूनी माइनिंग को रोकने से राज्य के खजाने में भारी विस्तार होगा’’।हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि माइनिंग वाले स्थानों की रोज़मर्रा के आधार पर चैकिंग की जायेगी और सम्बन्धित जिलों से नियमित रूप में रिपोर्ट ली जायेगी। 

उन्होंने कहा कि अगर ग़ैर-कानूनी माइनिंग सम्बन्धी कोई भी शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्यवाही को यकीनी बनाया जायेगा।जेल विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षीय करते हुये कैबिनेट मंत्री ने हिदायत की कि जेलों में किसी भी किस्म की तस्करी को तुरंत रोका जाये और विभाग के कामों में किसी भी तरह की कोताही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।हरजोत सिंह बैंस ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि पंजाब में पर्यटन गतिविधियों को प्रफुल्लित करने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने आगे कहा कि आप सरकार के एजंडे पर कई बड़ी योजनाएं हैं, जो जल्द ही ज़मीनी स्तर पर लागू की जाएंगी।मीटिंग में जेल विभाग के प्रमुख सचिव डी.के. तिवारी, माइनिंग विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग के प्रमुख सचिव हुसन लाल, अतिरिक्त डी.जी.पी. (जेल विभाग) पी.के. सिन्हा, अतिरिक्त डी.जी.पी. (माइनिंग) आर. ऐन. ढोके, पर्यटन विभाग के डायरैक्टर के.पी. बराड़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD