Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

'आप' सरकार की फ्री बिजली योजना देश के इतिहास में सबसे बड़ा जनहित फैसला : अमन अरोड़ा

मात्र एक महीने में 'आप' सरकार ने अपना सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा किया : अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Apr 2022

Last updated on: Apr 16, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आमलोगों के लिए 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने की घोषणा को आम आदमी पार्टी(आप) ने देश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा जनहित फैसला बताया है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'आप' पंजाब के वरिष्ठ नेता और विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि मात्र एक महीनें के भीतर आज आम आदमी पार्टी की सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब की जनता से किए अपना सबसे बड़ा वादा पूरा किया है। उनके साथ पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग और डॉ सनी सिंह आहलूवालिया भी उपस्थित थें। मीडिया को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने अकाली दल,भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधा और जनता के साथ छल करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के नेता और मुख्यमंत्री पौंने पांच साल सोए रहते थें और जब चुनाव नजदीक आते थे तो जनता को बेवकूफ बनाने के लिए कुछ लोकलुभावन काम कर वोट लेते थें। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब की जनता को दी गई मुफ्त बिजली की गारंटी पूरी कर देश में एक नयी और ईमानदार राजनीतिक परंपरा की शुरुआत की है। देश की सभी राजनीतिक पार्टियों को अरविंद केजरीवाल से सीख लेनी चाहिए कि कैसे ईमानदारीपूर्वक सरकार चलाकर जनता को सुविधाएं पहुंचाई जाती है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बिजली क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा फैसला किया है। 

आजतक देश में किसी भी सरकार ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त बिजली देने का ऐलान नहीं किया है। इस फैसले से पंजाब के 80 प्रतिशत परिवार को फ्री बिजली की सुविधा मिलेगी। पंजाब में लगभग 73 लाख घरेलू बिजली उपभोग्ता हैं जिसमें से करीब 61 लाख उपभोग्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता की उम्मीदों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह खड़ा उतर रहे हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता से किए एक-एक वादा पूरा करेगी और पंजाब को फिर से खुशहाल व समृद्ध बनाएगी। 

सामान्य एवं अन्य कुछ वर्ग के लोगों को इस योजना का पूरा लाभ न मिल पाने की आशंका पर अरोड़ा ने कहा कि बिजली की बर्बादी न हो और उसका सही व उचित उपयोग हो, इस बात को ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया है। अगर बिजली पूरी तरह मुफ्त हो गई तो उसका बेवजह उपयोग और बर्बादी हो सकती है, जिससे देश की उर्जा व्यवस्था के लिए संकट पैदा होगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ भीषण गर्मी वाले 3-4 महीने ही एसी,कूलर आदि चलने के कारण कुछ प्रतिशत लोगों को इस योजना का पूरा लाभ नहीं मिल सकता है, लेकिन बाकी के 8-9 महीनें उनलोगों को भी निश्चित तौर पर इसका पूरा लाभ मिलेगा।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD