Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

पंजाब सरकार द्वारा लुधियाना में दिव्यांगों के लिए राज्य के पहले कौशल विकास केंद्र की स्थापना

इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित बनाना कि दिव्यांग व्यक्ति मान-सम्मान के साथ अपना जीवन बसर कर सकें

Deepti Uppal, Punjab Admin, Punjab Skill Development Mission, Director General Employment Generation, Skill Development & Training
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 06 Jul 2022

Last updated on: Jul 06, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य भर के नौजवानों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) ने आज अपने ट्रेनिंग पार्टनर डी.सी.एफ. स्किलज़ के द्वारा जी.जी.एन. कैंपस, सिविल लाईन्ज़, लुधियाना में दिव्यांग (बोलने, सुनने और देखने में असमर्थ) व्यक्तियों के लिए राज्य का पहला कौशल विकास केंद्र शुरू किया।  

इस केंद्र का उद्घाटन मिशन डायरैक्टर पी.एस.डी.एम. श्रीमती दीप्ति उप्पल ने किया। इस मौके पर श्रीमती उप्पल ने कहा कि यह बहुत ज़रूरी है दिव्यांग लोगों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करके कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जो निश्चित रूप से उनको कोई विशेष कौशल हासिल करने में मदद करेगा, जिसके द्वारा वह स्वयं को आत्मनिर्भर बनाकर अपनी रोज़ी-रोटी कमा सकते हैं।  

उन्होंने आगे कहा कि यह प्रयास जहाँ एक तरफ़ दिव्यांगों को देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबर के हिस्सेदार बनाने में मदद करेगा, वहीं दूसरी ओर उनके लिए मान-सम्मान भरा जीवन सुनिश्चित बनाने में भी सहायक होगा। उन्होंने बताया कि यह केंद्र सुनने में असमर्थ 180 व्यक्तियों को डेटा एंट्री ऑपरेटर और कस्टमर केयर एग्जिक्युटिव कोर्स का प्रशिक्षण देगा। 

सभी विद्यार्थियों को कोर्स के अंत में प्लेसमेंट सहायता मुफ़्त दी जाएगी। मिशन डायरैक्टर ने आगे कहा कि पीएसडीएम के लिए दिव्यांगों के लिए एक कौशल विकास केंद्र की स्थापना करना बहुत खुशी की बात है, जिससे उनको एक नेक प्रयास के रूप में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। इस मौके पर ए.डी.सी. ( विकास) अमित पंचाल ने डी.सी.एफ स्किल्स के प्रयासों की सराहना की और इस प्रोजैक्ट में प्रशिक्षण लेने वाले दिव्यांगों को रोजग़ार के अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव सहयोग देने का वादा भी किया। 

अतिरिक्त मिशन डायरैक्टर ( पी.एस.डी.एम) राजेश त्रिपाठी ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों की मदद करना हर नागरिक की नैतिक जि़म्मेदारी बनती है। डीसीएफ स्किल्स के संस्थापक श्री एम.डी. पासी ने इन विशेष ज़रूरतों वाले व्यक्तियों की हौसला-अफज़़ायी करने और दिव्यांगों को प्रोत्साहित करने हेतु डीसीएफ स्किल्स को मौका देने के लिए पी.एस.डी.एम. का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर डॉ. एस.पी. सिंह ( प्रधान जी.जी.एन. ऐजुकेशनल सोसायटी) भी उपस्थित थे।  

इस दौरान श्रीमती दीप्ति उप्पल ने दौरे के दौरान बचत भवन, लुधियाना में सभी 23 डी.बी.ई.ईज़ (जि़ला रोजग़ार एवं उद्यम ब्यूरो) के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में पंजाब के सभी जिलों के रोजग़ार अफ़सर, प्लेसमेंट अफ़सर और महात्मा गांधी नेशनल फैलो उपस्थित थे। इस विचार-विमर्श का मुख्य एजेंडा बीपीओ नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की सुविधा/प्रशिक्षण/ओरिएन्टेशन और विभाग द्वारा नए स्थापित प्लेसमेंट सैल के सहयोग और तालमेल के साथ सम्बन्धित जिलों में प्लेसमेंट कैंपों का आयोजन करना था। 

इसके साथ ही श्रीमती उप्पल ने प्रयासों को और तेज़ करने एवं बेहतर तालमेल बनाने पर ज़ोर दिया, जिससे पंजाब के नौजवानों को रोजग़ार के बेहतर अवसर प्रदान किए जा सकें।  

 

Tags: Deepti Uppal , Punjab Admin , Punjab Skill Development Mission , Director General Employment Generation , Skill Development & Training

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD