Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गौसदनों का कार्य शीघ्र पूर्ण कर निर्धारित समयावधि में क्रियाशील करें : वीरेंद्र कंवर

Virender Kanwar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Jul 2022

Last updated on: Jul 06, 2022, 00:00 IST

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की एक समीक्षा बैठक यहां आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में पशुपालकों के हित में चलाई जा रही केन्द्र प्रायोजित तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए कृतसंकल्प है और वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से गौशालाओं तथा गौसदनों में गौवंश की संख्या 6 हजार से बढ़कर 20 हजार से अधिक हो गई है। 

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में प्रदेश में पांच बड़े गौ अभयारण्यों एवं गौसदनों की स्थापना की जा रही है। इसके अतिरिक्त हिमाचली पहाड़ी गाय के संरक्षण के लिए उत्कृष्ट फार्म स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौसदनों में आश्रित गौवंश के लिए गोपाल व्यवस्था के अन्तर्गत अनुदान राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये करने का निर्णय लिया गया है। 

पशुपालन मंत्री ने प्रदेश में स्थापित किए जा रहे ऐसे सभी गौसदनों, जिनके लिए धनराशि गौसेवा आयोग के माध्यम से जारी की जा चुकी है, उनका कार्य शीघ्र पूर्ण करने के उपरांत इन्हें निर्धारित समयावधि में क्रियाशील करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने पशुपालकों के लिए कई योजनाएं प्रारम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निष्ठापूर्वक एवं लगन के साथ इन विभागीय योजनाओं का लाभ समयबद्ध सभी पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। 

बैठक में सचिव पशुपालन डॉ. अजय शर्मा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा के उपरांत विभागीय गतिविधियों का मूल्यांकन किया।  उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए विभागीय स्तर पर और तेजी लाई जाएगी। निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में सभी जिलों के विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

 

Tags: Virender Kanwar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD