नुपुर के बाद अब 'मां काली' पर बवाल- सांसद महुआ के बयान पर जल सकता है पूरा बंगाल... FIR दर्ज
Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नुपुर के बाद अब 'मां काली' पर बवाल- सांसद महुआ के बयान पर जल सकता है पूरा बंगाल... FIR दर्ज

फिल्म 'Kaali' के पोस्टर के सपोर्ट में आई TMC सांसद Mahua Moitra ने विवादित बयान दिया था, कहा था- मेरे लिए Kaali का मतलब मांस प्रेमी और शराब स्वीकार करने वाली देवी है

Mahua Moitra, Mahua Moitra Comment, Mahua Moitra News, Kaali, Kaali Movie Dispute, Kaali Movie Comment, Kaali Movie Poster In Hindi
Listen to this article

5 Dariya News

पश्चिम बंगाल , 06 Jul 2022

Last updated on: Jul 06, 2022, 00:00 IST

डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर और TMC सांसद Mahua Moitra के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। BJP ने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी TMC पर मां काली का अपमान करने का आरोप लगाया है। साथ ही BJP ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। बंगाल बीजेपी ने महुआ के इस बयान पर मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी की नेता राजर्षि लहिरी ने कोलकाता के रबिंद्र सरोबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 

इसमें कहा गया है कि महुआ मोइत्रा में एक कार्यक्रम में काली को लेकर कहा कि काली मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं। मोइत्रा ने जानबूझकर हमारे धर्म और धार्मिक मान्यता के बारे में यह बयान दिया। बीजेपी नेता ने अपनी शिकायत में कहा, यह बयान काली देवी का अपमान करने के इरादे से दिया गया। वर्तमान में पूरे पश्चिम बंगाल राज्य में सांप्रदायिक हिंसा हो रही है और संपत्तियों को नष्ट किया जा रहा है। पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही है। 

शिकायत में आगे कहा गया है कि ऐसे में महुआ मोइत्रा का बयान स्थिति को और बिगाड़ सकती है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। महुआ मोइत्रा का बयान व्यावहारिक रूप से धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देता है। ऐसे में महुआ के खिलाफ 153A and 295A के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- अब मां काली के पोस्टर पर बवाल: सिगरेट पीते दिखाया.. MP मोइत्रा बोली- देवी मांस-मदिरा भी लेती है

Mahua Moitra ने अपनी पार्टी  TMC के ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। हाल ही में उन्‍होंने काली मूवी पोस्‍टर के विवाद में टिप्‍पणी की थी जिसमें उन्‍होंने कहा था क‍ि मेरे लिए देवी काली एक मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी के रूप में है। देवी काली के कई रूप हैं। उनके इस बयान के बाद से काफी विवाद हो रहा है। इस बीच उनकी टीएमसी ने बयान जारी कहा क‍ि पार्टी उनके इस बयान का समर्थन नहीं करती। इससे नाराज उन्‍होंने टीएमसी के ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। 

अपकी जानकारी के लिए बता दें डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म काली के पोस्‍टर को लेकर देशभर में विवाद छिड़ा हुआ है। पोस्‍टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। इसके साथ ही उनके एक हाथ में LGBT समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की है। लीना मणिमेकलई के खिलाफ भी यूपी में FIR हो चुकी है और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

 

Tags: Mahua Moitra , Mahua Moitra Comment , Mahua Moitra News , Kaali , Kaali Movie Dispute , Kaali Movie Comment , Kaali Movie Poster In Hindi

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD