Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

काली पोस्टर विवाद: मोहुआ मोइत्रा के समर्थन में आए वाम सांसद

Mahua Moitra, Mahua Moitra Comment, Mahua Moitra News, Kaali, Kaali Movie Dispute, Kaali Movie Comment, Kaali Movie Poster In Hindi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 11 Jul 2022

Last updated on: Jul 11, 2022, 00:00 IST

काली पोस्टर विवाद पर तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा का समर्थन करने माकपा के राज्यसभा सदस्य बिकाश रंजन भट्टाचार्य सामने आए। भट्टाचार्य कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक प्रतिष्ठित और वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। 

वह मोइत्रा को देश भर के विभिन्न पुलिस थानों में भाजपा द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर से संबंधित सभी कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए आगे आए हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि वह एक कानूनी पेशेवर के रूप में, इस मामले में मोइत्रा को हर तरह की कानूनी सहायता देने के लिए तैयार हैं। 

उन्होंने कहा, मोइत्रा ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। उन्होंने केवल कुछ अनुष्ठानों का उल्लेख किया है, जो देवी काली की पूजा करते समय किए जाते हैं। वहीं भट्टाचार्य ने इस मामले में मोइत्रा की निंदा करने पर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। 

उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि तृणमूल कांग्रेस धर्म का राजनीति में उसी तरह इस्तेमाल कर रही है, जैसे भाजपा और आरएसएस कर रही है। भट्टाचार्य ने मोइत्रा को सलाह दी थी कि अगर वह वैज्ञानिक और तर्कसंगत सोच पर बने रहने चाहती हैं, तो वह तृणमूल कांग्रेस से सभी संबंध तोड़ लें।

महुआ मोइत्रा ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि जिस तरह हर व्यक्ति को अपने तरीके से देवी-देवताओं की पूजा करने का अधिकार है, उसी तरह बतौर एक व्यक्ति उन्हें देवी काली के मांस भक्षण करने वाली एवं मदिरा स्वीकार करने वाली देवी के रूप में कल्पना करने का पूरा अधिकार है।

 

Tags: Mahua Moitra , Mahua Moitra Comment , Mahua Moitra News , Kaali , Kaali Movie Dispute , Kaali Movie Comment , Kaali Movie Poster In Hindi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD