Maa Kali Controversy: भाजपा पर भड़कीं महुआ मोइत्रा कहा- अब मां इनकी छाती पर पैर रखेगी

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

Maa Kali Controversy: भाजपा पर भड़कीं महुआ मोइत्रा कहा- अब मां इनकी छाती पर पैर रखेगी

Maa Kali Controversy:लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) के विवादित पोस्टर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा ने भाजपा को कहा अब मां इनके छाती पर रखेगी पैर.

Maa Kali Controversy, BJP, BJP Slams Mahua Moitra, Mahua Moitra, Mahua Moitra Latest News, Mahua Moitra News In Hindi, Leena Manimekalai, Narendra Modi
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jul 2022

Last updated on: Jul 11, 2022, 00:00 IST

Maa Kali Controversy :लीना मणिमेकलाई के फिल्म ‘काली’ के पोस्टर पर मचे बवाल को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) विवादों में आ गई है। बता दें कि लीना मणिमेकलाई (Leena Manimekalai) ने ट्विटर पर अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था, इसके साथ ही मां काली के हाथ में LGBT समुदाय का झंडा भी दिखाया गया था। इस पर जब विवाद हुआ तो महुआ मोइत्रा ने लीना का समर्थन करते हुए कहा कि काली शराब पीने और मांस खाने वाली देवी हैं।

महुआ मोइत्रा के आपत्तिजनक विवाद पर माँ काली का अपमान करने का आरोप लगया गया है. इसी बीच भाजपा आईटी सेल के हेड ने महुआ मोइत्रा को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा तो वह भड़क गईं।  

दरसअसल भाजपा (BJP) आईटी सेल के हेड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके लिखा कि  “सीबीआई ने हंसखाली रेप और नाबालिग की हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल की। ममता बनर्जी ने लड़की के चरित्र पर सवाल उठाया था क्योंकि बलात्कारी टीएमसी से था। आज, उसने महिलाओं को वस्तुओं के रूप में बताया, द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की उम्मीदवारी का विरोध किया और माँ काली के अपमान का बचाव किया।”

इसी बीच अमित मालवीय ने भी ट्विटर कर लिखा कि “ममता बनर्जी की सार्वजनिक फटकार के बाद भी होशियारी दिखाकर टीएमसी सांसद मां काली के मुद्दे पर बार-बार अवज्ञा का इस्तेमाल कर रही हैं उन्हें अपमानित करने के लिए। वह यह जानती हैं कि मुस्लिम वोट बैंक को नाराज ना करने के लिए उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं होगा।’ जिसके बाद महुआ मोइत्रा भाजपा पर भड़क गई.

ये भी पढ़ें क्यों होती है काली माँ की जीभ बाहर,क्या सच में चढ़ता है माँ को मदिरा और मांस,जानें रोचक बातें

इन सबके बाद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने बिना किसी का नाम लिए एक ट्वीट शेयर किया उन्होंने लिखा  “बंगाल के लिए बीजेपी के ट्रोल-इन-चार्ज को सलाह देंगे कि वे अपने आकाओं से उन चीजों पर टिप्पणी करना बंद करने के लिए कहें जिनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दीदी ओ दीदी ने उन्हें बूट दिलवाया।अब मां ओ मां इनके सीने पर पैर रखेगी।”

माँ काली विवाद के बीच प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने स्वामी आत्मस्थानानन्द जन्म शताब्दी पर मां काली का जिक्र करते हुए कहा- “मुझे याद है, जब बेलूर मठ जाना हो, गंगा के तट पर बैठें हो और दूर मां काली का मंदिर दिखाई देता हो, तो स्वाभाविक है, एक लगाव बन जाता था। जब आस्था इतनी पवित्र होती है, तो शक्ति साक्षात् हमारा पथप्रदर्शन करती है। इसीलिए, मां काली का वो असीमित-असीम आशीर्वाद हमेशा भारत के साथ है।’ पीएम मोदी के इस बयान को आप महुआ मोइत्रा द्बारा शेयर किए गए ट्वीट को जवाब के रूप में देख सकते हैं.

 

Tags: Maa Kali Controversy , BJP , BJP Slams Mahua Moitra , Mahua Moitra , Mahua Moitra Latest News , Mahua Moitra News In Hindi , Leena Manimekalai , Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD