Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डिप्टी कमिशनर ने आर्थिक तंगी के बावजूद 12वीं में टॉप करने वाले रोहित को किया सम्मानित

डिप्टी कमिशनर ने रोहित को सौंपा 50 हजार का चैक, भविष्य की नए मुकाम हासिल करने के लिए दी शुभकामनाएं

DC Jalandhar, Ghanshyam Thori, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 05 Jul 2022

Last updated on: Jul 05, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के नतीजों में मैरिट लिस्ट में दूसरा और विज्ञान स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल करने वाले गरीब परिवार के छात्र रोहित कुमार को सम्मानित किया। डिप्टी कमिशनर ने रोहित को इस प्राप्ति पर 50 हजार का चैक भेंट किया ।

500 में से 496 अंक प्राप्त करने वाले सरकारी सीनियर सकैंडरी स्मार्ट स्कूल कमाही देवी जिला होशियारपुर के छात्र पुत्र रोहित स्वर्गीय शाम लाल आर्थिक तंगी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस प्राप्ति के लिए डिप्टी कमिशनर ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि निरंतर और अनेक प्रयासों सैकड़ों बाधाओं के बावजूद कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। श्री थोरी ने कहा कि उन्होंने जो सफलता हासिल की है उससे वह काफी प्रभावित हैं, जो दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

भविष्य में और ऊंचाइयों को प्राप्त करने की कामना करते हुए, घनश्याम थोरी ने छात्रों को इस तरह समर्पण और दृढ़ संकल्प को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने रोहित से अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में भी बात की। छात्र राहित ने डिप्टी कमिशनर को सम्मान और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया और हमेशा कड़ी मेहनत के मार्ग पर चलने का आश्वासन दिया।

छात्र रोहित कुमार के पिता शाम लाल, जो एक मैकेनिक थे, का कुछ साल पहले निधन हो गया था और उनकी मां रेखा देवी बेटे की परवरिश और शिक्षा के लिए लोगों के घरों में काम करती है। रोहित अपने ननिहाल के गांव बेह रंगा में पढ़ता करता है।इस अवसर पर कैमिस्ट्री लैक्चरार सूरज प्रकाश और कंप्यूटर फैक्लटी अरुण कुमार भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Ghanshyam Thori , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD