Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उपमंडलीय पशु चिकित्सा संस्थानों में बीमार पशुओं के उपचार के लिए काऊ लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध करवाई जाएंगी : वीरेंद्र कंवर

Virender Kanwar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Ajay Sharma, Pradeep Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Jul 2022

Last updated on: Jul 05, 2022, 00:00 IST

पशुधन एवं कुक्कुट विकास बोर्ड हिमाचल प्रदेश की 28वीं बैठक का आयोजन आज यहां ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए पशुपालन मंत्री ने कहा कि पशु पालकों के हित में सेक्स सॉर्टेड वीर्य तृणों पर केन्द्रीय प्रायोजित योजना के अतंर्गत हिमाचल प्रदेश में 125 रुपये का अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिसके उपरांत पशुपालकों को वीर्य तृण 125 रुपये की दर से उपलब्ध करवाए जायेंगे। इस योजना के अतंर्गत 168 लाख रुपये का अनुमानित अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी उपमंडलीय पशु चिकित्सा संस्थानों में बीमार पशुओं के उपचार के लिए काऊ लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। विभाग द्वारा प्रदेश में पशुओं में बाँझपन की समस्या से निपटने के लिए हर माह बाँझपन निवारण शिविर लगाये जायेंगे तथा इनके आयोजन के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, इस तरह के शिविर प्रदेश में चल रहे सभी गौसदनों में भी लगाये जायेंगे।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला मंडी के चौंतड़ा में 216.79 लाख रुपये की लागत से एक हैचरी का निर्माण किया जाएगा, जिसमें ब्रौइलर तथा कड़कनाथ पक्षियों का पैरेंट स्टॉक 75ः25 के अनुपात में रखा जाएगा। इस हैचरी को सोसाईटी के रूप में पंजीकृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 464 लाख रुपये की लागत से सिरमौर जिला के बागथन में पहाड़ी गाय के संरक्षण के लिए एक पशुधन फार्म की स्थापना की जायेगी। बैठक में सचिव पशुपालन अजय शर्मा, निदेशक पशुपालन प्रदीप शर्मा सहित बोर्ड के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Virender Kanwar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Ajay Sharma , Pradeep Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD