Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

साध्वी ने काटा बवाल, बोली-ED राहुल को 2-4 बेल्ट मारती, करंट लगाती तो इटली तक के राज बाहर आ जाते

साध्वी Pragya Singh Thakur ने Rahul Gandhi पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। साध्वी ने कहा है- जितना पटक पटक के मुझे मारा गया है उतना राहुत को मारा जाता तो उन्हें पुरखे याद आ जाते

Rahul Gandhi, Rahul Gandhi ED Summon, Pragya Singh Thakur, Pragya Singh Thakur Comment On Rahul, Pragya Singh Thakur News In Hindi, National Herald Corruption Case Update
Listen to this article

5 Dariya News

मध्यप्रदेश , 05 Jul 2022

Last updated on: Jul 05, 2022, 00:00 IST

साध्वी प्रज्ञा अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। कभी महात्मा गांधी पर जुबानी वार तो कभी मुसलमानों पर। लेकिन इस बारि साध्वी के निशाने पर राहुल गांधी आ गए। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के आखिरी दिन सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं समेत महापौर और पार्षद प्रत्याशी जी जान के साथ जनता से वोट की अपील करते नजर आए। वहीं, जनसभाओं में पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के वार्ड नंबर 56 में भाजपा की ओर से चयनित प्रत्याशी के पक्ष में जनसबा को संबोदित करने पहुंची भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के फिर विवादित बोल सामने आए। 

यहां नेशलन हेराल्ड केस के मामले में Rahul Gandhi पर साध्वी Pragya Singh Thakur ने जमकर हमला बोला। सबा के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, जितना प्रताड़ित मुझे किया गया है उसके अंश भर भी राहुल गांधी को नहीं किया गया। उन्हें तो सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उनकी हालत खस्ता हो गई है। अगर दो चार बेल्ट पड़ जाते, दो-चार बार करंट लग जाता, दो चार बार उठा कर पटक दिया जाता, तो जितने भी इनके राज है यहां से लेकर इटली तक सब बाहर आ जाते। 

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में राहुल गांधी को ईडी मारने-पीटने नहीं बुलाया था। उन्होंने कहा कि वो तो साध्वी प्रज्ञा सिंह को मारने और पीटने के लिए कांग्रेस ने षड्यंत्र करके बुलाया था। मैं तो कहती हूं कि जितने बेल्ट मुझे पड़े, जितना उठा-उठा कर मुझे पटका, जितना मुझे मारने का प्रयास किया और जितना मुझे प्रताड़ित किया। मैं कहती हूं कि दो-चार बेल्ट और करंट राहुल गांधी को पड़ जाते तो इनको पुरखे याद आ जाते। इनके यहां से लेकर इटली तक के सारे राज बाहर आ जाएंगे।

साध्वी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो पूरी कांग्रेस इकट्ठा होकर बचाव-बचाव चिल्लाने लगी। 9 साल तक जो मैंने प्रताड़ना सही है, मैंने कभी अपनी नैतिकता नहीं छोड़ी। राहुल गांधी घोटाले में लिप्त हैं। आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि नेशलन हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED ने करीब 5 दिनों तक लंबी पूछताछ की। राहुल गांधी से पांच दिनों में 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई। लेकिन कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ED का जमकर विरोध किया। जगह जगह धरना प्रदर्शन हुआ।

 

Tags: Rahul Gandhi , Rahul Gandhi ED Summon , Pragya Singh Thakur , Pragya Singh Thakur Comment On Rahul , Pragya Singh Thakur News In Hindi , National Herald Corruption Case Update

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD