Sunday, 11 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंचीं

Election Special, Patna, Presidential Poll, NDA Presidential Candidate, Draupadi Murmu

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 05 Jul 2022

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के लिए मंगलवार सुबह बिहार राज्य की राजधानी पहुंचीं। अपनी यात्रा के दौरान, मुर्मू के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलने और राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के लिए उनका समर्थन मांगने की उम्मीद है। 

विशेष चार्टर विमान से सुबह 10 बजे पटना हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद वह बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पुराने सचिवालय गईं। एयरपोर्ट पर मुर्मू का स्वागत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और अन्य नेताओं ने किया। इसके बाद वह गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या गईं। 

एनडीए उम्मीदवार दोपहर 2 बजे तक वहीं रहेंगी और सीएम नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, हम प्रमुख जीतन राम मांझी के अलावा भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगीं। दोपहर दो बजे वह गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी। सोमवार को मुर्मू ने झारखंड की राजधानी रांची का दौरा किया और झामुमो प्रमुख सिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा नेताओं से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा। 

बिहार में बीजेपी, जेडीयू, एचएएम, लोजपा (रामविलास) और आरएलजेपी ने मुर्मू को अपना समर्थन देने का वादा किया है, जबकि राजद, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई (एमएल) और कांग्रेस यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे हैं।

 

Tags: Election Special , Patna , Presidential Poll , NDA Presidential Candidate , Draupadi Murmu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD