Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

दिल्ली का फैसला देश के लिए सकारात्मक राजनीति करने का संदेश : अरविंद केजरीवाल

Election Special, New Delhi MCD Election, New Delhi MCD Election Result, MCD Election Result, MCD Election Result 2022, Aam Aadmi Party, MCD Results, MCD Results 2022, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party New Delhi, MCD Election, MCD Election 2022, New Delhi MCD Election 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Dec 2022

Last updated on: Dec 07, 2022, 00:00 IST

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नजीते बुधवार को घोषित किए गए। एमसीडी का चुनाव आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत से जीत लिया है। इसके बाद दिल्ली के सीएम ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा है कि यह फैसला पूरे देश के लिए सकारात्मक राजनीति करने का संदेश है। सीएम केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग नकारात्मक राजनीति से तंग आ चुके हैं और अब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

हम नकारात्मक राजनीति में भरोसा नहीं करते हैं और एक दूसरे को गाली देने की राजनीति नहीं करते हैं। हमने सुशासन, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के नाम पर ईमानदार सरकार के लिए वोट मांगा था और लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है। सीएम ने आगे कहा कि हमने दिल्ली सरकार को बेहतर किया है और अब लोगों ने एमसीडी में भी सुधार करने का जनादेश दिया है। हम दिल्ली के लोगों को हम पर भरोसा दिखाने के लिए बधाई देते हैं। 

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र का आशीर्वाद भी मांगा। उन्होंने कहा कि अब राजनीति यहीं खत्म हो जानी चाहिए। दिल्ली को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा और इसके लिए हमें केंद्र से भी समर्थन की जरूरत होगी। 

मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं और दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मांगता हूं। हमें एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। आज दिल्ली की जनता ने पूरे देश को एक संदेश दिया है। हमें एमसीडी में 'भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी' की मौजूदा व्यवस्था को अब खत्म करना होगा। इसके लिए हमें आप सभी के समर्थन की जरूरत होगी। 

मैं उन सभी पार्षदों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने पार्टियों की परवाह किए बिना एमसीडी चुनाव जीता है, क्योंकि हम सभी को मिलकर दिल्ली के लिए काम करना है। केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों को जीत नहीं मिली उन्हें चिंतित नहीं होना चाहिए क्योंकि हम दिल्ली को स्वच्छ शहर बनाने के लिए उनका भी सहयोग लेंगे। 

दिल्ली ने हमें स्कूलों को बेहतर बनाने, अस्पतालों को बेहतर बनाने, 24 घंटे बिजली देने की जिम्मेदारी दी थी और हमने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दिन-रात मेहनत की है और करते रहेंगे। हम दिल्ली की जनता को हम पर ऐसा विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देते हैं।

 

Tags: Election Special , New Delhi MCD Election , New Delhi MCD Election Result , MCD Election Result , MCD Election Result 2022 , Aam Aadmi Party , MCD Results , MCD Results 2022 , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party New Delhi , MCD Election , MCD Election 2022 , New Delhi MCD Election 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD