Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

Hyderabad: नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद बदला जा सकता है हैदराबाद का नाम? हो रही है चर्चा

Hyderabad: योगी सरकार के आने के बाद शहरों का नाम बदलना आम बात हो गई है ऐसे में खबर है की अब दक्षिण भारत के एक प्रसिद्ध शहर के नाम बदले जाने की चर्चा है।

Narendra Modi, Hyderabad, Hyderabad News, Hyderabad News In Hindi, Narendra Modi News In Hindi, Hyderabad Name Change, Hyderabad Name Change News, Hyderabad New Name
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 04 Jul 2022

Last updated on: Jul 04, 2022, 00:00 IST

Hyderabad : उतर प्रदेश में शहरों का नाम बदलना पुराना इतिहास है ऐसे अब दक्षिण भारत के एक प्रसिद्ध शहर के नाम बदले जाने की चर्चा है। जैसे इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया। फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया। वैसे ही अब चर्चा है कि चार मीनारों वाले शहर का नाम बदलकर 'भाग्यनगर' कर दिया जाएगा। हाल ही में अभी महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने जाते-जाते राज्य के दो शहरों के नाम बदल दिए। औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव कर दिया गया। लेकिन अब बारी हैदराबाद की है।

नाम बदले जाने की हो रही है चर्चा

हैदराबाद में 2-3 में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इसके समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर संदर्भित किया। मोदी ने कहा कि, सरदार वल्लभभाई पटेल ने इस क्षेत्र को संघ में एकीकृत करके हैदराबाद में ‘एक भारत’ (संयुक्त भारत) की नींव रखी और ‘श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण करना भाजपा का ऐतिहासिक दायित्व है। 

आगे भाषण में मोदी ने कहा की , "पीएम मोदी ने कहा कि हैदराबाद भाग्यनगर है जो हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। सरदार पटेल ने हैदराबाद में एक एकीकृत भारत की नींव रखी और अब इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी भाजपा की है। जो कुछ भी अच्छा है, उस पर हर भारतीय का हक है। भाजपा इस दर्शन में विश्वास करती है और इसलिए वह सरदार पटेल जैसे नेताओं को मानती है।" 

तेलंगाना में भाजपा की सरकार आने के बाद बदला जाएगा हैदराबाद नाम 

भाजपा काफी समय से हैदराबाद का नाम बदलने का प्रयास कर रही हैं इस मामले में  पार्टी के तमाम नेता कई बार मांग कर चुके हैं। हैदराबाद के नाम बदलने की चर्चा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, जब राज्य की सत्ता में बीजेपी आएगी तब इसका निर्णय राज्य के मुख्यमंत्री और उसकी कैबिनेट के द्वारा लिया जाएगा। 

झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास ने इस मामले में कहा था कि अगर राज्य में पार्टी सत्ता में आई तो हैदराबाद का नाम भाग्यनगर कर दिया जाएगा। माना जाता है कि इस साल अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए हैदराबाद को स्थान के रूप में चुनने का भाजपा का निर्णय भी रणनीतिक रूप से उन राज्यों में पार्टी के आधार को मजबूत करने के प्रयास में किया गया है, जहां वह सत्ता हासिल करना चाहती है। यह इस बात का भी संकेत देता है कि तेलंगाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता में है और राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं।

 

Tags: Narendra Modi , Hyderabad , Hyderabad News , Hyderabad News In Hindi , Narendra Modi News In Hindi , Hyderabad Name Change , Hyderabad Name Change News , Hyderabad New Name

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD