Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

रणवीर सिंह कर सकते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की मेजबानी

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, OTT, Bigg Boss, Bigg Boss OTT 2, Voot Select
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Jul 2022

Last updated on: Jul 04, 2022, 00:00 IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी-1' का पहला सीजन करण जौहर द्वारा होस्ट किया गया था जो कि काफी सफल रहा, अब इस शो का दूसरा सीजन आ सकता है और इसको बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह होस्ट कर सकते हैं। इस बात की जानकारी सिनेमा जगत के करीबी सूत्रों ने दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं की गई है और अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। 

सूत्र ने कहा, "निर्माताओं ने बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन पर काम करना शुरू कर दिया है। चूंकि उन्हें करण जौहर से तारीखें नहीं मिलीं, इसलिए निर्माताओं ने शो की मेजबानी के लिए रणवीर सिंह को अंतिम रूप दिया है। इससे पहले रणवीर सिंह एक और रियालिटी शो 'द बिग पिक्चर' की मेजबानी कर चुके हैं।

"सूत्रों की मानें तो इस शो के दूसरे सीजन में भी पांच कंटेस्टेंट होंगे। टीवी के पॉपुलर स्टार कांची सिंह, महेश शेट्टी और पूजा गौर को फाइनल कर लिया गया है। निर्माता संभावना सेठ और पूनम पांडे को बोर्ड पर लाने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन अभिनेत्रियों ने अभी तक साइन अप नहीं किया है। दिव्या अग्रवाल पहले सीजन की विजेता के रूप में उभरीं और निशांत भट्ट को उपविजेता बनाया गया। 

शो के दौरान पॉपुलर एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बिग बॉस ओटीटी वूट सेलेक्ट पर स्ट्रीम होगा।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , OTT , Bigg Boss , Bigg Boss OTT 2 , Voot Select

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD