Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डेनमार्क के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 3 की मौत

Crime News World, Crime News, Copenhagen, Shooting, Shopping Mall
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोपेनहेगन , 04 Jul 2022

Last updated on: Jul 04, 2022, 00:00 IST

डेनमार्क के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक कोपेनहेगन शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। कोपेनहेगन के मुख्य पुलिस निरीक्षक सोरेन थॉमासन ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आमगेर जिले में फील्ड के शॉपिंग सेंटर में हुई गोलीबारी में 40 साल उम्र के एक व्यक्ति और दो किशोरों की मौत हो गई।

"थॉमसन के अनुसार, रविवार शाम करीब 5.35 बजे पुलिस को इस वारदात के बारे में फोन पर सूचना मिली। उन्होंने कहा कि शाम 5.48 बजे राइफल और गोला-बारूद के साथ 22 वर्षीय युवक डेनिश को शॉपिंग मॉल के बाहर गिरफ्तार किया गया। गोली चलाने के पीछे उसका मकसद क्या था, अभी यह पता नहीं चल पाया है। 

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध युवक से सोमवार को एक न्यायाधीश पूछताछ करेगा। थॉमसन ने कहा कि पुलिस अभी तक आतंकी हमले की संभावना से इनकार नहीं कर सकती है। रविवार की रात प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने कहा कि डेनमार्क पर यह बेहद क्रूर हमला है। उन्होंने कहा, "डेनमार्क रविवार की रात एक क्रूर हमले की चपेट में आ गया .. कई निर्दोष लोग मारे गए और कुछ घायल हो गए। 

कई परिवार खरीदारी के लिए आया था। कुछ बच्चे, किशोर और वयस्क रेस्तरां में खाना खा रहे थे। उसी समय उन पर हमला किया गया।"बीबीसी ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, "हमारी खूबसूरत और आमतौर पर काफी सुरक्षित राजधानी को एक सेकंड में बदल दिया गया।"डेनमार्क के शाही परिवार ने कहा कि पीड़ितों, उनके रिश्तेदारों और त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ उनकी गहरी सहानुभूति है। 

क्वीन मार्ग्रेथ, क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी ने एक संयुक्त बयान में कहा है, "हम अभी तक इस त्रासदी की पूरी वजह नहीं जानते हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है और उनसे भी अधिक लोग घायल हुए हैं।"फील्ड डेनमार्क में दूसरा सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है, जिसे 2004 में खोला गया था। इसमें 140 से अधिक दुकानें और रेस्तरां हैं। 

डेनमार्क ने इससे पहले 2015 में एक बड़ी आतंकी घटना देखी थी, जब कोपेनहेगन में एक सांस्कृतिक केंद्र और एक आराधनालय पर हमले के दौरान दो लोग मारे गए थे और छह पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ में बंदूकधारी मारा गया था।

 

Tags: Crime News World , Crime News , Copenhagen , Shooting , Shopping Mall

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD