Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरदासपुर से 16 किलो हेरोइन बरामद-पंजाब के द्वारा नशों की तस्करी के लिए जम्मू बना नया अड्डा

तस्करों की तरफ से पड़ोसी राज्य जम्मू से लायी जा रही थी खेप, जांच के बाद तथ्य आए सामने

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Gurdaspur Police, Gurdaspur, Mohnish Chawla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 02 Jul 2022

Last updated on: Jul 02, 2022, 00:00 IST

गुरदासपुर जिले से 16 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप की बरामदगी से एक दिन बाद, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( आई. जी. पी.) बॉर्डर रेंज मोहनीश चावला ने शनिवार को बताया कि राज्य की भारत-पाक सरहद पर चौकसी बढऩे के उपरांत अब तस्करों की तरफ से पड़ोसी राज्य जम्मू और कश्मीर में से नशों की खेप लाने नया रास्ता बना लिया गया है।

गुरदासपुर से 16 किलो हेरोइन की बरामदगी की जांच से यह पता लगा है कि गिरफ्तार किये गए व्यक्ति नशे की इस खेप को पंजाब में लाने के लिए जम्मू-पंजाब वाली नेशनल हाईवे का प्रयोग करते हैं। उन्होंने वर्चुअल प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह खेप दो टोयटा इनोवा क्रिस्टा कारों में विशेष तौर पर डिजायन किये डिब्बों में छुपा कर लायी जा रही थी। 

जि़क्रयोग्य है कि गुरदासपुर जिला पुलिस ने जम्मू वाली तरफ से आ रही दो इनोवा क्रिस्टा कारों को रोक कर 16.80 किलोग्राम हेरोइन (16 पैकटों में पैक) बरामद करके चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किये व्यक्तियों की शिनाख्त मनजिन्दर सिंह उर्फ मन्ना  ( 28), गुरदित्त सिंह उर्फ गित्ता ( 35) और भोला सिंह (32) वासी गांव चीमा कलां, तरन तारन और कुलदीप सिंह उर्फ गीवी उर्फ कीपा ( 32) वासी काजी कोट रोड तरन तारन के तौर पर हुयी है। 

पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर पी. बी 13बीएफ 7613 और पी. बी- 08सी. एक्स- 2171 वाली दोनों इनोवा क्रिस्टा कारों को भी जब्त कर लिया है। इस सबंधी थाना दीनानगर में एन. डी. पी. एस. एक्ट की धारा 21सी, 27-ए 25 और 29 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।आई. जी. पी. मोहनीश चावला ने बताया कि पुलिस ने इस माड्यूल के सरगना मलकीत सिंह निवासी तरन तारन के गांव चीमां कलां को भी नामजद कर लिया है, जिसने इस 16 किलोग्राम की खेप को हासिल  करने के लिए अपने चार साथियों को जम्मू भेजा था। मलकीत, जो पहले भी इसी तरह का ढंग इस्तेमाल करके लगभग पांच बार ऐसी खेपों की कार्यवाही को अंजाम के चुका है, के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत तीन केस दर्ज हैं। 

उन्होंने कहा कि मलकीत को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।आईजीपी ने कहा कि जांच के दौरान पंजाब में इतने दिनों से प्रचलित अंतरराज्यीय तस्करी के लिए इस्तेमाल किये जाते ढंग का खुलासा हुआ है, जिसमें सरगनाह जम्मू स्थित तस्करों के साथ बातचीत करने के लिए वर्चुअल नंबरों का प्रयोग करते थे। 

आई.जी.पी. बॉर्डर रेंज ने कहा, ‘जम्मू वाली तरफ से पंजाब तक नशों की तस्करी का यह तीसरा ऐसा मामला है जो एक साल से भी कम समय में सामने आया है, जिसमें तस्करों ने एक ही ढंग इस्तेमाल किया है।’’जि़क्रयोग्य है कि पठानकोट पुलिस ने इस साल फरवरी महीने पुलिस थाना सुजानपुर की सीमा के अंदर 12 किलो हेरोइन की भारी बरामदगी के ऐसे दो मामले दर्ज किये गए थे। 

इसी तरह अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पिछले साल अगस्त महीने थाना क_ूनंगल की सीमा के अंदर से 21 किलो हेरोइन समेत 1. 9 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की थी।जि़क्रयोग्य है कि नशों की तस्करी को अंजाम देने का यही ढंग जिला पुलिस गुरदासपुर की तरफ से गई एफआईआर नंबर 76, 16 अगस्त, 2022 की जांच के दौरान भी सामने आया था जब पुलिस की तरफ से काली थार जीप और क्रेटा हुंडयी समेत वाहनों की चैकिंग करने के उपरांत उनमें भी इसी तरह के गुप्त खोखों (कार की पिछली सीट के नीचे छुपाऐ) का प्रयोग किया गया था। गुरदासपुर पुलिस की तरफ से दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं और तीन मुलजिमों को भी गिरफ्तार किया गया है हालांकि कोई भी रिकवरी नहीं हुयी थी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Gurdaspur Police , Gurdaspur , Mohnish Chawla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD