Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मार्कफैड्ड द्वारा तैयार किये शहद कोटेड ‘कॉर्न फ्लैक्स’ लांच किये

राज्य की सहकारी लहर और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Honey Coated Corn Flakes, MARKFED, Markfed
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jul 2022

Last updated on: Jul 02, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मार्कफैड्ड की तरफ से तैयार किये शहद कोटेड  ‘कॉर्न फ्लैक्स’ लांच किये। यहां सहकारिता दिवस के मौके पर शनिवार को ‘कॉर्न फ्लैक्स’ लांच करते हुए मुख्यमंत्री ने इसको राज्य में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने के लिए मार्कफैड्ड की एक ऐतिहासिक और मार्गदर्शक पहल करार दिया। उन्होंने कहा कि अपनी गुणवत्ता और स्वाद के कारण मार्कफैड्ड के उत्पाद विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि लोगों को मानक वस्तुएं मुहैया करवाने के लिए मार्कफैड्ड ने अब शहद कोटेड ‘कॉर्न फ्लैक्स’ लांच किये हैं, जो किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लाभप्रद होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने ब्रांड और अथाह संभावनाओं के कारण मार्कफैड्ड राज्य की अर्थव्यवस्था को अधिक बढ़ावा देने के लिए ऐसी पहलकदमियों के द्वारा सभी संभावनाएं तलाश रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के अदारे मार्कफैड्ड ने अपनी गुणवतापूर्ण खाद्य वस्तुओं के साथ विश्व मंडी में अमिट छाप छोड़ी है। 

उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि यह नया लांच किया गया गुणवत्ता भरपूर उत्पाद विश्व भर में बसते पंजाबियों की गुणवत्तापूर्ण खाद्य जरूरतों को पूरा करेगा। भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह स्वादिष्ट उत्पाद सिर्फ राज्य में ही नहीं, बल्कि देश भर में और यहां तक की विदेशों में भी उपभोक्ताओं के बड़े हिस्से को पसंद आयेगा। मुख्यमंत्री ने इस पहलकदमी के लिए मार्कफैड्ड के अधिकारियों की सराहना करते हुये कहा कि यह राज्य की सहकारी लहर और कृषि आधारित अर्थव्यस्था को मजबूत करने की तरफ एक बड़ा कदम है। 

उन्होंने कहा कि मार्कफैड्ड के उत्पादों ने पहले ही देशव्यापी बाजार में अपनी विलक्षण पहचान बनायी हुयी है और अब इस उत्पाद के द्वारा अदारा अपनी स्थिति को और मजबूत करने के योग्य होगा। भगवंत मान ने यह भी कहा कि पंजाब में पैदा हुयी वस्तुओं से तैयार यह उत्पाद जल्द ही अन्य उत्पादों की तरह लोगों में लोकप्रिय होगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Honey Coated Corn Flakes , MARKFED , Markfed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD